{"_id":"5f78c7778ebc3e9bb350b10a","slug":"a-sit-in-demonstration-continues-to-bring-justice-to-hathras-s-daughter-chandauli-news-vns5508503174","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस की बेटी को न्याय दिलाने लिए धरना प्रदर्शन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस की बेटी को न्याय दिलाने लिए धरना प्रदर्शन जारी
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर के पटपरा में कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि देते युवा।
- फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। हाथरस में बेटी के साथ हुई दरिंदगी के बाद इंसाफ की जंग लगातार जारी है। जिले में शनिवार को अलग अलग स्थानों पर विभिन्न संगठनों ने जुलूस निकाला और इंसाफ की मांग की। वहीं युवाओं ने कैंडल जलाकर पीड़िता के परिवार वालों को इंसाफ दिलाने की मांग की।
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की नगर के अलीनगर स्थित कैंप कार्यालय पर हुई सभा में हाथरस में बेटी संग हुई दरिंदगी पर क्षोभ व्यक्त किया गया। इस दौरान जघन्य अपराध के जिम्मेदारों को दंडित करने और परिवार का इंसाफ दिलाने की मांग की। पार्टी वरिष्ठ उपाध्यक्ष बैजनाथ यादव ने इस पूूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की। कहा कि प्रदेश किशोरी और महिलाओं के साथ छेड़खानी दुष्कर्म की घटनाएं बढ गई है। ऐसे में योगी सरकार का अपनी कुर्सी पर रहना नैतिकता के खिलाफ है। इस मौके पर राजेन्द्र पटेल, शिवपूजन राय, पुष्पा सिंह, अशोक यादव, मिथिलेश यादव रहे। इसी तरह युवाओं की टोली ने पटपरा गांव हाथरस गैंगरेप कांड, बलरामपुर रेप कांड, भदोही, आजगढ़ रेप कांड के विरोध में कैंडल मार्च निकाला। इन मामलों की जांच करने और दोषियों को दंडित करने की मांग की। इस मौके पर अविनाश लखन, गुडलक भारती, दीपक चौहान, जयवीर गुप्ता, सचिन चौबे, बृजेश चौहान, रोचक पाल, हिमांशु यादव, कौशल चौहान, मिंटू चौहान, कृष्णकांत यादव, संदीप पासवान, अभिषेक, धीरज, अमित, आशीष, शिवप्रकाश रहे। आल इंडिया एससी/एसटी रेलवे इंप्लाइ एसोसिएशन के बैनरतले नगर में एसोसिएशन के कार्यालय पर कैंडल जलाकर हाथरस की घटना की निंदा की गई। इसके पूर्व रेलकर्मियों ने कैंडल मार्च निकाला और इलाके का भ्रमण करने के बाद कार्यालय पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान जोनल अध्यक्ष महेन्द्र कुमार, मंडल अध्यक्ष कमलेेेश कुमार, सचिव अनिल कुमार, एके गौतम, एस भारती, प्रिंस राम, सुरेन्द्र कुमार, महेन्द्र प्रताप, महेन्द्र राय, ओपी जैसल, जयपप्रकाश, विनोद कुमार रहे। चहनियां संवाददाता के अनुसार मानवाधिकार सीडब्लूए की प्रदेश अध्यक्ष और समाजसेवी डॉ. सरिता मौर्य ने हाथरस की घटना की निंदा की। उन्होंने पूरे घटना की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों को दंडित करने की मांग की।
चंदौली। बहुजन क्रांति मोर्चा ने राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर शनिवार को मुख्यालय स्थित धरना स्थल पर एक दिवसीय धरना दिया। इस दौरान प्रदेश में लूट, हत्या, गैंगरेप के बाद जघन्य हत्या की घटनाओं के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया। हाथरस प्रकरण में सामूहिक दुराचार के बाद दलित बेटी की जघन्य हत्या कर दी गयी, लेकिन शासन-प्रशासन पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की बजाय उन्हें डराने धमकाने का काम कर रहा है। प्रशासनिक दबाव में पीड़िता के पिता का बयान बदलवाया जा रहा है। यह दलितों का दमन है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि आजमगढ़ के बांसगांव प्रधान सत्यदेव जयते की हत्या करने वाला अपराधी खुलेआम घूम रहा है, लेकिन पुलिस उसके खिलाफ कार्यवाही करने से बच रही है। इस मौके पर रामबली सत्यार्थी, गिरजा प्रसाद, लाल बहादुर, नामवर रहे।