फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A policeman who came to catch the miscreant was attacked with a knife

Chandauli News: बदमाश को पकड़ने आए सिपाही पर चाकू से हमला

Sat, 19 Apr 2025 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
A policeman who came to catch the miscreant was attacked with a knife
पीडीडीयू नगर (चंदौली)। गैंगस्टर सहित विभिन्न मुकदमों में वांछित बदमाश को पकड़ने आई जीआरपी टीम पर बदमाश ने हमला कर दिया। उसके चाकू के हमले से कैंट जीआरपी का एक सिपाही लहुलूहान हो गया। हालांकि जीआरपीकर्मियों ने घेर कर बदमाश को पकड़ लिया और उसे अपने साथ वाराणसी ले गई। घायल सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

वाराणसी कैंट स्थित जीआरपी थाने में दर्ज मुकदमे में फरार चल रहे नामी बदमाश के पीडीडीयू नगर में होने की सूचना मिली। इस पर कैंट जीआरपी के तीन एसआई के साथ छह सिपाही बदमाश को पकड़ने पीडीडीयू नगर में पहुंचे। शुक्रवार की सुबह नौ बजे टीम निजी वाहन से जीटीआर ब्रिज पर पहुंची। बदमाश वहां किसी वाहन का इंतजार कर रहा था। टीम ने उसे दौड़ाकर पकड़ने लगी। इसी बीच सतर्क बदमाश ने पुलिस पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू सत्येंद्र शाह नामक जीआरपी के सिपाही के पेट में लग गया।
विज्ञापन

जीआरपी सीओ कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि चाकू के हमले में घायल सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। बदमाश के खिलाफ हत्या के प्रयास का एक अन्य मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं बदमाश की निशानदेही पर अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed