फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A new culvert will be constructed at a cost of Rs 64 lakh

Chandauli News: 64 लाख की लागत से बनाई जाएगी नई पुलिया

Tue, 13 May 2025 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
A new culvert will be constructed at a cost of Rs 64 lakh
पीडीडीयू नगर। शहाबगंज ब्लॉक के पचवनिया गांव में नहर पर बनी पुलिया करीब पांच साल से क्षतिग्रस्त है। 14 मीटर लंबी पुलिया के पिलर व रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मार्ग पर बड़ा गड्ढा बन गया है। इसकी जगह नई पुलिया बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड की ओर से प्रस्तावित करीब 64 लाख की योजना को शासन की मंजूरी मिलने के बाद टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन


चकिया-चंदौली लिंक रोड से निकली सड़क पचवनिया होते हुए धनावल तक जाती है। इस सड़क पर नहर के ऊपर कई जगह पुलिया का निर्माण किया गया है। करीब 10 वर्ष पहले बनी इस सड़क पर पचवनिया गांव में नहर पर पुलिया बनाई गई थी जो पांच साल से क्षतिग्रस्त है। इस पुलिया से करीब 12 गांवों के ग्रामीणों का आवागमन होता है। रख-रखाव के अभाव में पुलिया पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिया की रेलिंग कईजगह टूट गई है और पिलर भी कमजोर हो गए हैं। पुलिया की सड़क पर बना बड़ा सा गड्ढा दुर्घटना का कारण बना हुआ है। कई लोग इस गड्ढे के कारण गिरकर घायल हो चुके हैं। ग्रामीण लंबे समय से पुलिया की मरम्मत की मांग कर रहे थे। इस बीच पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड के अभियंताओं ने पुलिया का सर्वे किया था। सर्वे की रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी। शासन के निर्देश पर विभाग ने पुलिया की मरम्मत के लिए 64 लाख रुपये की कार्ययोजना तैयार की थी। जिसे शासन की मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन


नई पुलिया पर साढ़े सात-साढ़े सात मीटर के दो लेन बनाए जाएंगे। वर्तमान में पुलिया पर बने गड्ढे के कारण ट्रक व ट्रैक्टर जैसे बड़े वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। नई पुलिया बनने के बाद बड़े वाहनों का आवागमन शुरू होने से कृषि कार्य में लगे किसानों को काफी सहूलियत होगी। पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड के एक्सईएन कृष्ण कुमार का कहना है कि विभाग के सर्वे में पुलिया की स्थिति कमजोर मिलने पर कार्ययोजना तैयार की गई थी। करीब 64 लाख रुपये की कार्ययोजना को शासन की मंजूरी मिलने के बाद टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। शीघ्र पुराने के स्थान पर नई पुलिया का निर्माण आरंभ करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed