फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A married woman who went to take a bath at Maha Kumbh died in an accident there

Chandauli News: महाकुंभ नहाने गई विवाहिता की वहां हुए हादसे में मौत

Fri, 31 Jan 2025 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
A married woman who went to take a bath at Maha Kumbh died in an accident there
ताराजीवनपुर। रौना गांव से प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने गई विवाहिता की मंगलवार की रात वहां हुए हादसे कुचलकर मौत हो गई। वह अपनी जेठानी निशा, भाभियों मुन्नी व उर्मिला समेत 10 से ज्यादा महिलाओं के जत्थे में स्नान के लिए प्रयागराज गई थी। परिजनों को विवाहिता का शव प्रयागराज के एक अस्पताल में मिला। वहां से परिजन शव लेकर गांव लौटे तो परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


मूल रूप से बलुआ थाना क्षेत्र के सिकरौरा गांव की रहने वाली सीता देवी (37) की शादी मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रौना गांव निवासी अनिल गोंड के साथ हुई थी। गांव से 10 से ज्यादा महिलाओं के साथ वे पीडीडीयू जंक्शन से ट्रेन पकड़कर महाकुंभ में स्नान करने के लिए 28 जनवरी को प्रयागराज गई थीं। 28 जनवरी को रात डेढ़ बजे के करीब हुए हादसे के दौरान जत्थे में शामिल दो महिलाएं गायब हो गई थीं। काफी खोजबीन के बाद बुधवार को शाम चार बजे एक महिला तो मिल गई, लेकिन सीता का शव एक अस्पताल में पड़ा हुआ मिला। महाकुंभ में स्नान करने गए उनके रिश्तेदार रामसहारे व अन्य लोग शव लेकर घर पहुंचे तो परिजनों में कोहराम मच गया। विवाहिता से दो पुत्र आदित्य (15) व आयुष (13) के अलावा पुत्री अनु (11) हैं। मां के निधन से बच्चे रो-रोकर बेहाल थे। उधर, प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने गई विवाहित की मौत के बाद उसके भाई रामसहारे ने बताया कि स्नान कर जाने वाले रास्ते में दूसरी तरफ से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इससे रास्ता जाम हो गया और हादसा हो गया। इसके बाद कौन कहां गया, पता नहीं चला। उन्होंने अमर उजाला से हुई बातचीत के दौरान घटना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे वे तथा उनकी पत्नी और तीन बहनें स्नान कर निकले। उनके साथ लाखों की संख्या में श्रद्धालु थे जो स्नान कर चुके थे, लेकिन स्नान कर जाने वाले रास्ते में दूसरी तरफ से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इससे रास्ता जाम हो गया। इसके बाद कौन कहां गया पता नहीं चला। सब लोग बिछड़ गए। उन्होंने बताया कि वे किनारे-किनारे डेढ़ किमी चलने के बाद बाहर निकले। पत्नी व तीन बहनें गुम हो गईं। स्थिति पर नियंत्रण के बाद उन्होंने गायब हुए परिजनों की खोज शुरू की। बुधवार की शाम पांच बजे के करीब गायब हुई उनकी पत्नी व दो बहनें तो मिल गईं, लेकिन तीसरी बहन सीता देवी का पता नहीं चला। थक हारकर क्षेत्र में बने अस्पतालों में उनकी खोज की। दो अस्पतालों में खोजने के बाद तीसरे अस्पताल में लावारिस हाल में बहन का शव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed