{"_id":"5fb414978ebc3ea3607589f6","slug":"a-car-became-a-fireball-on-the-beach-road-in-chandauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली में बीच सड़क पर आग का गोला बनी कार, शार्ट सर्किट बनी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली में बीच सड़क पर आग का गोला बनी कार, शार्ट सर्किट बनी वजह
Tue, 17 Nov 2020 11:51 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Tue, 17 Nov 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली जिले की मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जीटीआर ब्रिज पर मंगलवार की शाम लगभग साढ़े छह बजे शार्ट सर्किट से एक कार में आग लग गई और वह देखते ही देखते आग का गोला बन गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने पुल पर दोनों तरफ यातायात रोक दिया। फिर फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाई। कार सवार दोनों लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
वाराणसी निवासी कार मालिक विजय यादव ने बताया कि वह पेट्रोल पंप से जुड़े किसी कार्य के लिए भारत पेट्रोलियम के इंजीनियर को लेकर ताजपुर गए थे। कार्य समाप्त के बाद वह वहां से वाराणसी लौट रहे थे। शाम लगभग साढ़े छह बजे जीटीआर ब्रिज पर पहुंचने पर कार के नीचे वायरिंग में आग लग गई।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने गाड़ी खड़ी कर दी। तब तक बोनट जलने लगा। वहां मौजूद लोगों ने मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन कार आग का गोला बन गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और एहतियातन दोनों तरफ ट्रैफिक रोक दिया। तब तक फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई। लगभग आधे घंटे में आग बुझाई गई।
विज्ञापन