फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A brawl broke out at a paan stall, and a rowdy youth brandished a weapon in the middle of the road.

Chandauli News: पान की गुमटी पर मारपीट, मनबढ़ युवक ने बीच सड़क लहराया असलहा

Thu, 04 Jun 2026 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
A brawl broke out at a paan stall, and a rowdy youth brandished a weapon in the middle of the road.
टांडा कला। बलुआ थानाक्षेत्र के नैढ़ी गांव में मंगलवार की शाम पुराने विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। गांव के बाहर स्थित एक पान की गुमटी पर दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। इस बीच एक मनबढ़ युवक ने सरेआम असलहा निकाल लिया और उसे हवा में लहराने लगा। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने सूझबूझ और बहादुरी का परिचय देते हुए तुरंत घेराबंदी कर असलहा लहरा रहे युवक को दबोच लिया और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। घटना के समय वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने युवक के असलहा लहराने का पूरा वाकया अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। बुधवार को यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो के सामने आते ही बलुआ पुलिस तुरंत हरकत में आ गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस डिजिटल फुटेज के आधार पर आरोपी युवक की शिनाख्त करने में जुटी है। इस मामले पर बलुआ थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मामले की सत्यता की पुष्टि होते ही प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और कानून हाथ में लेने वाले आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed