फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   अनुशासन तोड़ने वाले होंगे बाहर

अनुशासन तोड़ने वाले होंगे बाहर

Sat, 10 Nov 2012 12:00 PM IST
Chandauli
Chandauli Updated Sat, 10 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चंदौली। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पर हुई। इसमें संगठन की मजबूती के बाबत विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान जोनल अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने संगठन के कार्यों की समीक्षा की। साथ ही उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जोश भरा।
विज्ञापन

इस अवसर पर जोनल अध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने कहा कि कांग्रेस अनुशासित पार्टी है। अनुशासन में रहना कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की नैतिक जिम्मेदारी है। पार्टी में किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आज प्रदेश की जनता सपा के शासन से उब चुकी है। जो भी चुनावी वायदे किए उसे पूरा करने में प्रदेश सरकार असमर्थ है। इससे लोगों का रुझान कांग्रेस की ओर बढ़ा है। जोनल उपाध्यक्ष रूबी प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मिलजुलकर जनहित में कार्य करने की जरूरत है, ताकि पार्टी और संगठन दोनों को मजबूती मिले। प्रदेश प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस के सरकार में ही जनपद का विकास हुआ है। जब से गैर कांग्रेसी सरकारें प्रदेश की सत्ता में आई हैं जनपद ही नहीं पूरा प्रदेश विकास के मामले में पिछड़ गया है। इस अवसर पर केदारनाथ पांडेय, रामलाल, मनोज सोनकर, इम्तियाज आलम, धनंजय सिंह, डा. सुल्तान, देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना, नारायण मूर्ति ओझा, नवीन सिंह बबलू, जवाहर यादव, फेकू भारद्वाज आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डा. राजेश कुमार चौधरी, संचालन श्रीराम यादव और धन्यवाद ज्ञापन हीरालाल शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed