{"_id":"72458","slug":"Chandauli-72458-58","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद के लिए किया चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद के लिए किया चक्का जाम
Chandauli
Updated Wed, 22 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकिया। स्थानीय नगर में क्रय विक्रय सहकारी समिति परिसर में स्थित पीसीएफ के गोदाम से खाद न मिलने से आक्रोशित किसानों ने वाम दलों के नेताओं की अगुवाई में केंद्र के सामने चकिया सैदूपुर मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। जाम की सूचना पर पहुंचे उपजिलाधिकारी जितेन्द्र मोहन सिंह ने गोदाम से खाद सहकारी समितियों पर स्थानांतरित करने तथा पीसीएफ के प्रभारी को हटाने का आश्वासन दिया तब जाकर जाम समाप्त हुआ।
मंगलवार को पीसीएफ गोदाम से खाद वितरित होने की सूचना पर केंद्र पर सैकड़ों किसानों की भीड़ जुट गई, लेकिन प्रभारी द्वारा खाद नहीं वितरित करने की सूचना पर किसान आक्रोशित हो गए। उसी समय जन संघर्ष मोरचा के नेता अजय राय अखिलेश दूबे, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता लालचंद, राजेन्द्र यादव, रामअचल यादव, परमानंद भी वहां पहुंच गए तथा केंद्र प्रभारी पर मनमानी का आरोप लगाते हुए पीसीएफ सेंटर के सामने चक्का जाम कर दिया। इससे वाहनों की लंबी कतारें लग गई ा। इस स्थिति की सूचना पाकर एसडीएम जितेन्द्र मोहन सिंह मौके पर पहुंच गए तथा पीसीएफ गोदाम से उर्वरकों को सहकारी समितियों पर भेजने तथा पीसीएफ केंद्र प्रभारी को हटाने का आश्वासन दिया तब किसानों ने जाम समाप्त किया। इस दौरान वाम नेताओं ने उर्वरक उपलब्धता के सरकारी दावों की खिल्ली उड़ाई तथा किसानों की उपेक्षा का आरोप लगाया। जाम के दौरान महानंद, रामआसरे, गिरजा चौहान, मंगला सिंह, चंद्रमणि मौर्य, हरिहर मौर्य, दशरथ, राजनीश, शिवमूरत, जगदीश, माधव गोंड आदि मौजूद रहे।