{"_id":"58-139942","slug":"Chandauli-139942-58","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिउतपुत्रिका पर्व पर स्टेशन पर सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिउतपुत्रिका पर्व पर स्टेशन पर सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त
Chandauli
Updated Fri, 19 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुगलसराय। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पर्व के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी गई है।जिउतपुत्रिका पर्व पर गंगा स्नान करने आने जाने वाले श्रृद्धालुओं की सहूलियत के लिए जीआरपी द्वारा कार्य योजना तैयार की गई ह।ै इसके लिए सिविल पुलिस से अतिरिक्त जवान भी सहयोग के लिए बुलाये गये हैं।
गौरतलब है कि कुछ वर्षो पूर्व स्थानीय स्टेशन पर गंगा स्नान कर वापस लौट रही महिला श्रृद्धालु ट्रेन पकड़ने के लिए पहुंची थी कि तभी प्लेटफार्म पर ट्रेन के आने की सूचना प्रसारित कर दी गई थी। जिस पर महिला यात्री ट्रेन पकड़ने की भागमभाग में इंटरकनेक्टेड पुल के प्लेटफार्म संख्या तीन व चार पर एक दूसरे पर गिर पड़ी थी। जिसमें कई महिला श्रृद्धालुओं की मौत हो गई थी। इसी को ध्यान में रखकर सुरक्षा तंत्र स्टेशन पर भीड़ भाड़ को नियंत्रित करने, यात्रियों को ट्रेनों में बैठने की होड़ से बचाने के साथ ही एक जगह भीड़ एकत्र न हो इस सबका ध्यान रखने के लिए योजना बनाई है । मंगलवार को जिउतपुत्रिका पर्व होने के चलते सोमवार की रात से ही महिला श्रृद्धालुओं का आना जाना लग गया है। बिहार से आने वाली ट्रेनों में भीड़ काफी होती है। इस संबंध में जीआरपी कोतवाल रतन यादव ने बताया कि पर्व को देखते हुए स्टेशन पर भीड़ भाड़ को कम करने के लिए महिला पुलिस को भी लगाया गया है। यात्री ट्रेनों में सुविधा जनक तरीके से बैठे इस पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। साथ ही पुलों पर भीड़भाड़ नहीं होने दी जायेगी। जीआरपी सिविल पुलिस के साथ सहयोग लेकर कार्य करेंगी।