फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   अरबी-फारसी की परीक्षाएं आज से

अरबी-फारसी की परीक्षाएं आज से

Mon, 19 May 2014 05:30 AM IST
Chandauli
Chandauli Updated Mon, 19 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
चंदौली। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से संचालित अरबी व फारसी की परीक्षाएं जनपद के सात केंद्रों पर 19 मई से शुरू हो रही हैं। जिलाधिकारी शंभूनाथ ने परीक्षा को शांतिपूर्ण व नकलविहीन कराने के लिए जनपद में पांच सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की है, जो परीक्षा के दौरान केंद्रों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेंगे।
विज्ञापन

मदरसा शिक्षा परिषद से संचालित अरबी व फारसी बोर्ड के अंतर्गत मुंशी, मौलवी, आलिम, कालिम एवं फाजिल की परीक्षाएं संपन्न कराने के लिए जनपद में सात परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें सेमरा स्थित सेंट अल हनीफ कालेज, मोहम्मदपुर स्थित बाबे इल्म ओरिएंटल गर्ल्स कालेज, नौरंगाबाद स्थित जामिया हिदायतुल उलूम व मदरसा अनवारे फातमा निस्वा, धानापुर स्थित अमरवीर इंटर कालेज, नौदर स्थित मौलाना आजाद इंटर कालेज व चकिया स्थित महारानी जयंती कुंवरी कन्या इंटर कालेज शामिल हैं। डीएम ने इन केंद्रों पर परीक्षा के दौरान निगरानी रखने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी है। उन्होंने हिदायत दी है कि परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर मजिस्ट्रेट शांतिपूर्ण व नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराना सुनिश्चित करें। कहा कि आवश्यकता होने पर परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की भी तैनाती कर दें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

इस क्रम में पुरानी चकिया स्थित मदरसा मसदरुल ओलूम असदकिया को चार मदरसों का सेंटर बनाया गया है। इस सेंटर पर मदरसा मसदरुल ओलूम असदकिया पुरानी चकिया सहित पखनपुरा, बड़गांवा और शिकारगंज के मदरसों में पढ़ने वाले तेरह सौ छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगी। परीक्षा के लिए बोर्ड ने महारानी जयंती कुंवरी कन्या इंटर कालेज के कैंपस को परीक्षा केन्द्र बनाया है। पुरानी चकिया के मदरसा मसदरुल ओलूम असदकिया के प्रबंधक अतीकुर्रहमान खान ने बताया कि महारानी जयंती कुंवरी इंटर कालेज में परीक्षा की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



संक्षेप
तीस को मनेगा पत्रकारिता दिवस
मुगलसराय। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक रविवार को नगर के कैलाशपुरी स्थित साईं पब्लिक स्कूल में हुई। जिसमें विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में पत्रकारिता दिवस पर 30 मई को नगर पालिका इंटर कालेज के सभागार में अपराह्न 3 बजे से गोष्ठी आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर संचालन करते हुए नगर अध्यक्ष विनोद पाल ने कहा कि जो सदस्य संस्था का नवीनीकरण फार्म नहीं भरे हैं वह तत्काल भर दें। बैठक में कृष्णकांत गुप्ता, संजय अग्रवाल, सुनील कुमार, प्रदीप जायसवाल, मनोहर कुमार, प्रदीप जायसवाल, चंचल यादव, धर्मेंद्र कुमार, धनंजय, शैलेंद्र पांडेय और संतोष शर्मा आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता करुणापति तिवारी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed