फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   पानी के लिए रोकी ट्रेन, किया हंगामा

पानी के लिए रोकी ट्रेन, किया हंगामा

Mon, 19 May 2014 05:30 AM IST
Chandauli
Chandauli Updated Mon, 19 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मुगलसराय। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर शनिवार की देर रात कालका से हावड़ा जा रही कालका मेल के कोचों में पानी न होने पर यात्रियों ने चेनपुलिंग करके गाड़ी रोक दी और प्लेटफार्म पर जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे आरपीएफ के जवानों ने नाराज यात्रियों को समझाने की कोशिश की। लेकिन हंगामा कर रहे यात्री कोच में पानी भरे जाने के बाद ही शांत हुए। इसके बाद करीब बीस मिनट की देरी से ट्रेन गंतव्य को रवाना हुई। गर्मी के दिनों में ट्रेनों में पानी की दिक्कत का सामना यात्रियों को अकसर ही करना पड़ता है।
विज्ञापन

कालका से हावड़ा जा रही 12312 डाउन कालका मेल शनिवार की देर रात लगभग पौने बारह बजे मुगलसराय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर पहुंची। ट्रेन के पहुंचते ही स्लीपर कोच संख्या एस 1, 2 व 3 के यात्रियों ने पानी न होने की शिकायत प्लेटफार्म पर मौजूद रेलकर्मियों से की। लेकिन किसी रेलकर्मी ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस दौरान ट्रेन प्लेटफार्म से खुल गयी। इस पर तिलमिलाए यात्रियों ने जंजीर खींचकर ट्रेन को रोक दिया व प्लेटफार्म पर उतरकर हंगामा करने लगे। इस बीच आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंच गए और यात्रियों को समझाने का प्रयास किया। पर यात्रियों के गुस्से को देखते हुए संबंधित विभाग के रेल कर्मचारियों ने तीन कोचों में पाइप लगाकर पानी भरा और तब जाकर यात्रियों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन


ट्रेन के आते ही नलों का पानी हो रहा बंद
महंगा पानी खरीदने को यात्री मजबूर
मुगलसराय। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के आते ही नलों से पानी गायब हो जा रहा है। जिसके कारण परेशान रेल यात्री या तो स्टालों से महंगे दामों पर सीलबंद बोतल का पानी खरीद रहे हैं या फिर बिना पानी के प्यासे ही सफर करने को मजबूर हैं। जिससे स्टाल संचालकों की इन दिनों चांदी कट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि स्थानीय रेल मंडल स्टेशन ए ग्रेड रेलवे स्टेशनों में शुमार है। यात्री सुविधाओं की जांच करने के लिए आये दिन मंडल स्तर से लेकर पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर जोन के कई अधिकारी आकर मुगलसराय रेलवे स्टेशन का निरीक्षण भी करते रहते हैं। अधिकारियों के यहां रहने तक तो कुछ ध्यान दिया जाता है लेकिन उनके जाते ही मामला ढाक के तीन पात हो जाता है। इन दिनों स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पानी की व्यवस्था चरमरा गयी है। आलम यह है कि दोपहर के समय आने वाली ज्यादातर ट्रेनों के प्लेटफार्म पर प्रवेश करते ही प्लेटफार्मों पर लगे नलों से पानी गायब हो जा रहा है। वहीं इस दौरान ऐसे यात्रियों की तादाद भी काफी होती है जो आर्थिक कारण से पानी की बोतलें नहीं खरीद पाते हैं। ऐसे में उक्त यात्री सूखे कंठ ही सफर करने को मजबूर हो जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed