फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   पांच पशु तस्कर गिरफ्तार

पांच पशु तस्कर गिरफ्तार

Sun, 16 Mar 2014 05:31 AM IST
Chandauli
Chandauli Updated Sun, 16 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
चंदौली। सदर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को एक कंटेनर व ट्रक में लादकर ले जाए जा रहे 50 पशुओं को मुक्त कराने के साथ ही पांच तस्करों को पकड़ लिया। पुलिस के हाथ में आने से पहले तस्करों ने पुलिस को खूब छकाया। जिलाधिकारी कार्यालय के सामने हाइवे को जाम करके तस्करों को पकड़ा गया।
विज्ञापन

सदर कोतवाल अनिरुद्ध सिंह को यह सूचना मिली थी कि भारी संख्या में पशु बिहार ले जाए जा रहे हैं। इस पर पुलिस टीम कोतवाली के सामने हाइवे पर वाहनों की चेकिंग करने लगी। कुछ ही देर बाद एक कंटेनर आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो चालक गति बढ़ाकर सैयदराजा की ओर भाग निकला। इसके बाद पुलिस ने पीछा करके नौबतपुर के पास उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान कंटेनर से तीस पशु बरामद हुए। इस दौरान दो तस्कर भी पुलिस के हाथ लगे। इसके बाद पशु लदे अन्य वाहनों को पकड़ने के लिए पुलिस ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने हाइवे पर दोनों तरफ से जाम कर दिया। थोड़ी देर बाद पशु लदा एक अन्य ट्रक पुलिस को दिखा। पुलिस टीम को देखकर ट्रक चालक वाहन को डिवाइडर पार कराके भागने लगा। इस प्रयास में कई अन्य वाहन भी ट्रक की चपेट में आने से बचे। हालांकि पुलिस ने पीछा करके उसे पकड़ लिया। इस ट्रक से 20 पशु बरामद हुए, वहीं तीन तस्कर भी पुलिस के हत्थे चढ़े।
विज्ञापन

इनसेट
पशु लदा मैजिक बरामद
नियामताबाद। अलीनगर थाना अंतर्गत जफरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के महेवां गांव के समीप हाईवे पर बुधवार की देर रात पुलिस ने एक मालवाहक मैजिक को पकड़ा। उस पर पांच पशु थे। वहीं रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए पशु तस्कर भाग निकले। चौकी इंचार्ज अनुराग कुमार के अनुसार पशुओं को बिहार ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed