फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   तमंचा, चाकू संग तीन गिरफ्तार

तमंचा, चाकू संग तीन गिरफ्तार

Sun, 16 Mar 2014 05:31 AM IST
Chandauli
Chandauli Updated Sun, 16 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
धीना। क्षेत्र के रैथा डाक बंगले के पास गुरुवार की दोपहर दो पहिया वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार तीन संदिग्ध युवकों को रोक लिया। तलाशी में युवकों के बैग से दो तमंचा व एक चाकू मिला। समाचार दिए जाने तक पकड़े गए तीनों युवकों से सीओ सकलडीहा राजेश कुमार तिवारी और थानाध्यक्ष धानापुर विजय कुमार चौरसिया पूछताछ कर रहे थे।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व मंगलवार की सरेशाम रैथा डाक बंगले के पास से बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे से भयभीत कर बाइक सवार एक महिला के गले से सोने की चेन और मंगलसूत्र लूट लिया था। वहीं विरोध करने पर महिला के भतीजे के सिर पर तमंचे की मुठिया से प्रहार कर जख्मी कर दिया था। इस घटना के बाद से ही पुलिस लुटेरों को गिरफ्तार करने के प्रयास में जुट गई थी। इसी क्रम में गुरुवार की अपराह्न करीब तीन बजे धीना पुलिस रैथा डाक बंगले के पास दो पहिया वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच नीले कलर की एक बाइक जिस पर आगे और पीछे पुलिस का लोगो लगा था। जब पुलिस ने युवकों के पास के बैग की तलाशी ली तो उसमें दो तमंचा और एक चाकू मिला। पुलिस की छानबीन से घबराए तीनों युवक पुलिस को चकमा देकर अलग-अलग दिशाओं में भागने लगे। जिनका कुछ दूरी तक पीछा कर पुलिस ने पकड़ा और थाने पर ले आई।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले से महकमे के आला अफसरों को अवगत कराने के साथ ही युवकों से पूछताछ शुरू कर दी। सूत्रों के अनुसार पकड़े तीनों युवकों में से एक बलुआ थाना क्षेत्र के प्रभुपुर, दूसरा सकलडीहा के वर्दीसाड़ा और तीसरा युवक बिहार का रहने वाला बताया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष धीना नदीम अहमद फरीदी का कहना था कि तीनों युवकों से पूछताछ का सिलसिला जारी है। बहरहाल अभी इस मामले में कुछ भी कहना उचित नहीं है। वैसे पूछताछ की कार्रवाई होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed