{"_id":"58-123438","slug":"Chandauli-123438-58","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौदह घंटे बाद रफ्तार पकड़ सकीं गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौदह घंटे बाद रफ्तार पकड़ सकीं गाड़ियां
Chandauli
Updated Sun, 02 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुलहीपुर (चंदौली)। चंदासी कोलमंडी में शुक्रवार की रात नौ बजे सड़क पार करने के दौरान कोयला से लदे ट्रक के पीडब्लूडी द्वारा खोदे गए गड्ढे में
फंसने से जीटी रोड पर चक्कों की रफ्तार धीमी हो गई। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। एक लेन खाली होने से गाड़ियों को धीरे-धीरे इस रास्ते से गुजारा गया। शनिवार की सुबह यातायात प्रभारी ने ट्रक को टोचन कर हटवाया, तब जाकर चौदह घंटे के बाद करीब 11 बजे जमा यातायात सुचारू रूप से बहाल हो सका।
पीडब्ल्यूडी पिछले चार साल से पड़ाव वाया पंचफेड़वा तक जीटी रोड को चौड़ा कर रही है। इसके लिए दोनों तरफ की पटरियों को जेसीबी से गहरी खोदाई कर छोड़ दिया गया है। साथ ही डिवाइडर का भी निर्माण चल रहा है। इससे हर रोज कोई न कोई कोयला लदा ट्रक गड्ढे में फंसकर सड़क पर खड़ा हो जाता है। इससे जाम लग जाता है कई घंटे तक लोगों को जाम के झाम से जूझना पड़ता है। पुलिस को भी जाम हटवाने में पसीना छूट जाता है।
कोल व्यापारी अजय सिंह, कौशल राय, विजय मालवीय, नियाज खान, रमेश पटेल, संतलाल यादव और कल्लू यादव का कहना है पीडब्ल्यूडी की धीमी गति और सुस्त कार्यप्रणाली के कारण ही आए दिन जाम की नौबत आती है। बार-बार ध्यान दिलाने के बाद भी समाधान नहीं मिल रहा है।