फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   94 examination centers have been set up in the district, all the preparations have been completed by the department

जनपद में बनाए गए हैं 94 परीक्षा केंद्र, विभाग की ओर से सभी तैयारी पूरी

Fri, 11 Mar 2022 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 11:14 PM IST
विज्ञापन
94 examination centers have been set up in the district, all the preparations have been completed by the department
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से बोर्ड का परीक्षा कार्यक्रम जारी किया जा चुका है। जिले में विभाग की ओर से इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। जनपद में इस बार 94 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जहां पर हाई स्कूल के 32568 और इंटरमीडिएट के 26989 परीक्षार्थी भाग लेंगे। इसके लिए तैयारी पूरी हो चुकी है। जिला समिति की बैठक के बाद ही सेक्टरों का विभाजन किया जाएगा ताकि ताकि सकुशल परीक्षा संपन्न कराई जाए।
विज्ञापन

उप्र बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम जारी हो चुका है। इस बार जनपद में 94 केंद्र बनाए जाएंगे। जनपद के विभिन्न स्कूलों में हाईस्कूल बालक वर्ग के 17283 व बालिका वर्ग 15285 और इंटरमीडिएट के बालक वर्ग में 14302 व 12687 बालिकाएं पंजीकृत हैं। परिषद इनकी परीक्षाएं शुरू होने से पूर्व सभी तैयारियां पूरी कराने के लिए गंभीर है।विभाग के अनुसार परीक्षा के दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए केंद्रों का प्रतिदिन सैनिटाइजेशन कराया जाएगा। एक से दूसरे परीक्षार्थी के बीच छह फीट की दूरी बनाकर डेस्क स्लीप लगाई जाएगी। केंद्र में कक्ष निरीक्षक व परीक्षार्थी का प्रवेश मास्क के बगैर वर्जित रहेगा। केंद्र के प्रत्येक परीक्षा कक्ष में सीसीटीवी कैमरा व वायस रिकार्डर होना चाहिए। कोरोना संक्रमण की वजह से बीते सत्र में बिना परीक्षा दिए ही विद्यार्थी उत्तीर्ण हो गए। इस बार केंद्र बनाकर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के छात्रों की सभी विषयों की परीक्षाएं ली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed