{"_id":"6228b78a29b96e37d2371f91","slug":"94-exam-centers-set-up-for-board-exams-chandauli-news-vns64238199","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा के लिए जनपद में बनाए गए हैं 94 परीक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा के लिए जनपद में बनाए गए हैं 94 परीक्षा केंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम जारी हो चुका है। इसके अनुसार 24 मार्च से हाईस्कूल व इंटर की बोर्ड परीक्षा आरंभ होगी। जनपद में शिक्षा विभाग की ओर से परीक्षा संपन्न कराने की लगभग पूरी तैयारी कर ली गई है। परीक्षा के लिए 94 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर हाईस्कूल के 32 हजार 568 और इंटरमीडिएट के 26 हजार 989 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा संपन्न कराने के लिए जिला समिति की बैठक के बाद सेक्टरों की व्यवस्था की जाएगी।
कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार जनपद में 94 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जनपद के विभिन्न स्कूलों में हाईस्कूल के बालक वर्ग के 17 हजार 283 व बालिका वर्ग की 15 हजार 285 और इंटरमीडिएट के बालक वर्ग में 14 हजार 302 व 12 हजार 687 बालिकाएं पंजीकृत हैं। परिषद इनकी परीक्षाएं शुरू होने से पूर्व सभी तैयारियां पूरी कराने के लिए गंभीर है। विभाग के अनुसार परीक्षा के दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए केंद्रों का प्रतिदिन सैनिटाइजेशन कराया जाएगा। एक से दूसरे परीक्षार्थी के बीच छह फीट की दूरी बनाकर डेस्क स्लीप लगाई जाएगी। केंद्र में कक्ष निरीक्षक व परीक्षार्थी का प्रवेश मास्क के बगैर वर्जित रहेगा। केंद्र के प्रत्येक परीक्षा कक्ष में सीसीटीवी कैमरा व वायस रिकार्डर होना चाहिए। कोरोना संक्रमण की वजह से बीते सत्र में बिना परीक्षा दिए ही विद्यार्थी उत्तीर्ण हो गए थे।
जनपद में 94 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं यहां सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। जल्द ही बैठक कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी ताकि परीक्षा सकुशल संपन्न कराई जा सके। डॉ. विजय प्रकाश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक।