{"_id":"5c9a7813bdec2207143e94c3","slug":"91553627155-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआरएम से मांगी जीएम से मिलने की अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआरएम से मांगी जीएम से मिलने की अनुमति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। रेल कालोनियों का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को मंडल रेल प्रबंधक पंकज सक्सेना से उनके कार्यालय में मिला। इस दौरान उन्होंने डीआरएम को पत्रक सौंप आगामी 28 मार्च को हाजीपुर जोन के महाप्रबंधक एलसी त्रिवेदी से मिलने की इजाजत मांगी। डीआरएम ने उनके पत्रक पर विचार करने का आश्वासन दिया है।
प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों का कहना था कि कालोनीवासियों की समस्याओं को लेकर पिछले दिनों हस्ताक्षर अभियान चलाया गया था। उसी हस्ताक्षरयुक्त पत्र को डीआरएम को सौंपा गया है। कहा कि इन दिनों रेल प्रशासन अवैध निर्माणों को ढहाने का अभियान चला रहा है। इस दौरान रेल आवासों के आसपास बनी झोपडियों को भी जेसीबी से ध्वस्त करा दिया जा रहा है। इससे कालोनीवासियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि पिछले दिनों स्थानीय रेल प्रशासन ने लोकसभा चुनाव के बाद क्वार्टरों को ध्वस्त करने की बात कही थी। इसके बावजूद आवासों को गिराने का अभियान जारी है। रेल कालोनियों में रहने वालों ने जीएम का स्वागत करने व अपनी समस्याएं बताने के लिए डीआरएम से उनसे मिलने का समय मांगा है। प्रतिनिधिमंडल में कृष्णा गुप्ता, फिरोज खां, जीतेंद्र, नारायण गोंड, अभिमन्यु सिंह, संजय यादव, बिंदू रावत शामिल थे।