फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   सपा के गढ़ में शिवपाल ने भरी हुंकार, सभा कर दिखाई ताकत

सपा के गढ़ में शिवपाल ने भरी हुंकार, सभा कर दिखाई ताकत

Thu, 17 Jan 2019 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
सपा के गढ़ में शिवपाल ने भरी हुंकार, सभा कर दिखाई ताकत
सकलडीहा। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी के गढ़ में रैली का आयोजन कर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। सकलडीहा इंटर कॉलेज के मैदान में समर्थकों की भारी भीड़ देख शिवपाल गदगद हो गए। मंच से उन्होंने जहां भाजपा पर हमला बोला, वहीं सपा और बसपा के गठबंधन पर कटाक्ष भी किया। साथ ही पारिवारिक विवाद और सपा से अलग होने के दर्द को इशारों में बयां कर दिया। अलग पार्टी बनाने के बाद चंदौली में पहली बार आयोजित शिवपाल की सभा में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवक और कार्यकर्ता पहुंचे थे। भाजपा पर झूठे वादों से जनता को छलने वाली पार्टी बताते हुए शिवपाल ने जमकर हमला बोला। वहीं, सपा-बसपा पर भी भड़ास निकालते हुए दोनों दलों के गठबंधन पर कटाक्ष किया। कहा कि जिन लोगों ने नेता जी मुलायम सिंह यादव को गाली दी, सपा को गुंडों वाली पार्टी बताया, आज उन्हीं के साथ सपा अध्यक्ष ने हाथ मिला लिया है। अखिलेश यादव को निशाना बनाने के साथ मायावती पर हमला बोला। बसपा सुप्रीमो पर तंज कसते हुए कहा कि टिकट बेचने वाले लोग हैं, उनका कोई भरोसा नहीं है। भाजपा के लोगों को राखी बांधने कौन गया था। तीन बार भाजपा की मदद से मुख्यमंत्री कौन बना है। कहा कि बहन जी ने मुझ पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। मैं नार्कों टेस्ट के लिए तैयार हुआ तो बहन जी पीछे हट गईं। रैली में मंच पर पूर्व मंत्री व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शादाब फातिमा, सुंदर लाल लोधी, विकास चौधरी, मंडल प्रभारी देवेंद्र सिंह, डा. सुधीर सिंह, डा. सुबेदार सिंह, डॉ. बहादुर यादव, हिमांशु सिंह, ज्ञानेंद्र यादव ज्ञानू, रामसेवक यादव, धर्मवीर यादव, पारस नाथ यादव, रामशरण गौतम, राजेंद्र यादव, बैजनाथ यादव, जसवंत यादव, मिथिलेश यादव, त्रिवेणी खरवार, मंजू मौर्या, रामनाथ यादव, भानू यादव, श्रीराम यादव, विजय सिंह धुरिया मौजूद रहे। वहीं, समाजवादी पिछड़ा प्रकोष्ठ के विशेष आमंत्रित प्रदेश सदस्य सेचन सिंह यादव अपने आप को शिवपाल मोह से अलग नहीं कर पाए। वह समर्थकों के साथ सकलडीहा स्वागत गेट पर पहुंच गए। इस दौरान ‘अखिलेश-शिवपाल एक हों’ के नारे लगाए गए। इसकी भनक लगते ही सपाइयों में खलबली मच गई। मौके पर पहुंचे सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर उन्हें वहां से किसी तरह हटाया। यह घटनाक्रम चर्चा का विषय बना रहा। उधर, शिवपाल सिंह यादव की सभा पर समाजवादी पार्टी के नेता टकटकी लगाए हुए थे। साथ ही रैली में पहुंची भीड़ का आंकलन करने में जुटे थे। वह शिवपाल के पूरे कार्यक्रम की पल-पल की जानकारी पार्टी हाईकमान तक पहुंचा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed