फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   निजीकरण के खिलाफ बिजली कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

निजीकरण के खिलाफ बिजली कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Tue, 20 Mar 2018 01:29 AM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
निजीकरण के खिलाफ बिजली कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
विरोध किया

विज्ञापन
नियामताबाद। बिजली विभाग के निजीकरण के खिलाफ करीब एक दर्जन संगठनों के संयुक्त संघर्ष समिति के सदस्यों ने सोमवार को गोधना स्थित अधीक्षण अभियंता बिजली कार्यालय पर कार्य बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन किया। चेताया कि यदि निजीकरण नहीं रुका तो वे उग्र आंदोलन व पूर्ण कार्य बहिष्कार करेंगे। अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार ने कहा कि राज्य सरकार वाराणसी, गोरखपुर, मुरादाबाद, लखनऊ व मेरठ जिले में बिजली के निजीकरण का निर्णय लिया है। जो कर्मचारियों के हित में नहीं है। कहा कि आगरा में निजीकरण का दुष्परिणाम सरकार देख चुकी है। इसके बावजूद निजीकरण के जिद पर सरकार अड़ी है। बिजली विभाग के अधिकारियों सहित समस्त कर्मचारी इसका पुरजोर विरोध करेंगे। कहा कि 26 मार्च तक प्रतिदिन दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक कार्य बहिष्कार के साथ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उसके बाद भी उनकी मांगे नहीं मानी गई तो 27 मार्च से पूर्ण कार्य बहिष्कार के साथ अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर राजमणि, आरबी यादव, सर्वेश पांडेय, आशीष सिंह, एके शुक्ला, सुभाष यादव, राजकुमार, गोपाल सिंह, रामपाल सिंह, धर्मदेव, हंसराज, नारदमुनि, घनश्याम, गुलशन गुप्ता, अरविंद कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed