{"_id":"5be1e228bdec2269b059d159","slug":"81541530152-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोको रनिंग स्टाफ ने मनाया काला दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोको रनिंग स्टाफ ने मनाया काला दिवस
Updated Wed, 07 Nov 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। आल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन स्थानीय मंडल के लोको पायलटों ने स्थानीय क्रू लाबी में काला दिवस मनाया। चालकों ने काली पट्टी बांध कर काम किया। खड़गपुर में छूट्टी न दिए जाने और जबरन 12 दिनों तक अनुपस्थिति लगाने से क्षुब्ध चालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके विरोध में प्रदर्शन करने पर आठ लोको रनिंग स्टाफ को नौकरी से रिमूव कर दिया गया था। इसके विरोध में पूरे देश में लोको पायलट काला दिवस मना रहे हैं।
क्रू लाबी में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि रेलवे अपनी कमियों को छिपाने के लिए कर्मचारियों को बली का बकरा बना रहा है। कहा कि देश में बीस हजार लोको रनिंग स्टाफ की कमी है। इन रिक्तियों को भरा नहीं गया। इसका असर दूसरे लोको रनिंग स्टाफ पर पड़ रहा है। कहा कि अधिकारी कर्मचारियों को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। प्रताड़ना से तंग आकर खड़गपुर में सहायक चालक गुड्डू कुमार केशरी ने आत्महत्या कर ली। लोको रनिंग स्टाफ ने रोष प्रकट करते हुए धरना दिया तो आठ लोको रनिंग स्टाफ को रिमूव कर दिया। इस मौके पर जितेन्द्र यादव, अर्जुन यादव, सुनील कुमार, त्रिभुवन सिंह, जितेन्द्र कुमार, अजीत वर्मा, वसूल हक, श्वि कुमार सिंह उपस्थित रहे।