{"_id":"5ba93970867a557ffa246894","slug":"81537816944-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी तालाब की राजस्व कर्मियों ने की नापी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी तालाब की राजस्व कर्मियों ने की नापी
Updated Tue, 25 Sep 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इलिया। क्षेत्र के बड़ौरा गांव में सोमवार को तहसीलदार प्रवीण सिंह संग राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने सरकारी तालाब की नापी कर जमीन चिह्नित की। ग्रामीणों ने संपूर्ण समाधान दिवसों पर तालाब की जमीन पर अतिक्रमण किए जाने की शिकायत की थी। वहीं ग्रामीणों ने तालाब की आधी- अधूरी नापी कराए जाने का आरोप लगाया।
गांव की महिलाओं ने पिछले अगस्त माह में संपूर्ण समाधान दिवस पर आए कमिश्नर से सरकारी तालाब पर कुछ दबंगों द्वारा अतिक्रमण किए जाने की शिकायत की थी। कमिश्नर ने मौके पर अधिकारियों को भेजकर जांच कराने का आश्वासन दिया था। इसके बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया। दबंगों पर कोई कार्रवाई न होते देख ग्रामीणों ने 18 सितंबर को संपूर्ण समाधान दिवस पर सीडीओ को शिकायत पत्र दिया। सीडीओ ने शहाबगंज के बीडीओ धर्मजीत सिंह को कार्रवाई का निर्देश दिया। बीडीओ के भी मौके पर न जाने के बाद ग्रामीण एसडीएम दीप्तिदेव सिंह से मिले और उनको अतिक्रमण की जानकारी दी। एसडीएम के निर्देश पर पहुंचे तहसीलदार पैमाइश की । नाप- जोख के समय मौके से ग्राम प्रधान का गायब रहना ग्रामीणों में चर्चा का विषय बना हुआ था। नापी करने वालों में लेखपाल प्यारेलाल, कानूनगो श्रीपति सिंह, कुंवर बहादुर सिंह, विजय बहादुर सिंह, रणजीत सिंह, प्रमोद सिंह, रीता देवी, मंडेश्वरी, मोनिका सिंह, मंजू, संध्या उपस्थित रहे।