फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   सीडीओ ने चौपाल लगाकर शौचालय निर्माण की जानी प्रगति

सीडीओ ने चौपाल लगाकर शौचालय निर्माण की जानी प्रगति

Fri, 29 Jun 2018 01:08 AM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
सीडीओ ने चौपाल लगाकर शौचालय निर्माण की जानी प्रगति
न्याय पंचायत चकिया बिहारी मिश्र स्थित पंचायत भवन पर गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी डा. एके श्रीवास्तव ने चौपाल लगाकर शौचालय निर्माण की प्रगति जानी। वहीं योजना के लागू करने आ रही परेशानियों के बार में ग्रामीणों से जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने मातहतो को शौचालय निर्माण में तेजी लाने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन

उन्होंने मझिलेपुर, पूरा कटारूपुर, पट्टी रमदत्तपुर, चकिया, हुसेपुर ग्रामीणों से कहा कि खुले में शौच करने से कई बीमारियों के फैलने की आशंका बनी रहती है। इससे मनुष्य को ही नहीं बल्कि पशुओं को भी बीमारी होने का खतरा बना रहता है। उन्होंने वहां मौजूद अधिकारियों को निर्देशि किया कि समय से धन अवमुक्त करें ताकि शौचालय निर्माण में कोई परेशानी नहीं आए। इस दौरान खंड बिकास अधिकारी विजय कुमार जायसवाल, एडीओ पंचायत इंद्रभूषण दूबे, प्रधान मझिलेपुर सूर्यनाथ मौर्य, प्रधान पूरा रमाकांत यादव, प्रधान पट्टी राममूरत यादव, प्रधान हुसेपुर वीरेन्द्र यादव, प्रधान चकिया बिहारी मिश्र श्याम लाल गौड़, अरूण तिवारी, मोनू मिश्र, सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed