फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   माकपा का अनिश्चित कालीन धरना चौथे दिन भी जारी

माकपा का अनिश्चित कालीन धरना चौथे दिन भी जारी

Fri, 13 Oct 2017 12:51 AM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
माकपा का अनिश्चित कालीन धरना चौथे दिन भी जारी

विज्ञापन
चकिया। काशी नरेेश के बैराठ फार्म में सिलिंग से निकली भूमि पर लंबे समय से खेती कर रहे किसानों को खेती करने से रोकने के विरोध में गांधी पार्क में सीपीएम के नेतृत्व में बैराठ के किसानों का धरना चौथे दिन भी जारी रहा।

धरने में वक्ताओं ने कहा कि काशी नरेश के बैराठ फार्म की भूमि सिलिंग में अतिरिक्त घोषित की जा चुकी हैं लेकिन कानूनी दाव-पेंच के कारण यह जमीन गरीब किसानों में नही वितरित की जा सकी। 1998 में इस जमीन को लेकर काशी नरेेेश, स्थानीय प्रशासन तथा सीपीएम के बीच एक समझौता हुआ। इसके तहत जमीन पर खेती आरंभ हुई, लेकिन पूर्ववर्ती सपा सरकार के दौरान स्थानीय प्रशासन के दबाव के कारण जमीन को कुर्क करके खेती कर रहे किसानों को खेती से वंचित कर दिया गया। इससे किसान बेरोजगार हो गए हैं। धरने के दौरान पहुंचे लाल झंडा पत्थर खदान मजदूर यूनियन के नेता महानंद ने बैराठ के किसानों को समर्थन की घोषणा की। इस दौरान महानंद डॉ. हबिबुल्ला, जय प्रकाश विश्वकर्मा, विमल कुमार मौर्य, धर्मराज, बजरंगी चैहान, अंतूराम, लालचंद, श्रीप्रसाद, शंभूनाथ यादव, राम अचल यादव, रामदुलार आदिवासी ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता कैलाशनाथ ने तथा संचालन शामू मुसहर ने किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed