{"_id":"61c4cab8c98b2111a7758893","slug":"8-lakh-cough-syrup-recovered-with-illegal-liquor-chandauli-news-vns629519624","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब तस्करी पर कसी नकेल तो कफ सीरप की शुरू हुई तस्करी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब तस्करी पर कसी नकेल तो कफ सीरप की शुरू हुई तस्करी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। बिहार में शराब पर पाबंदी लगते ही वहां शराब की धड़ल्ले तस्करी शुरू हो गई। इसके बाद यूपी और बिहार की पुलिस के रडार पर शराब का अवैध कारोबार आया तो तस्करों ने पैंतरा बदल दिया। शराब के तस्करों ने बिहार में नशे के आदी लोगों को कफ सिरप की सप्लाई शुरू कर दी। मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने बुधवार की देर रात डांडी गांव के पास जांच के दौरान एक पिकअप से आठ लाख रुपये मूल्य की कफ सीरप व लगभग तीन लाख रुपये मूल्य की शराब बरामद हुई। इस दौरान पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप एक व्यक्ति को भी पकड़ा। पकड़े आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने बृस्पतिवार को आरोपी को जेल भेज दिया।
मुगलसराय कोतवाली प्रभारी संजीव मिश्रा ने बताया कि मादक पदार्थो की तस्करी के आरोप में पकड़े गया आरोपी गुलाब सिंह वाराणसी के कजाकपुरा क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ने बुधवार की रात वाहनों की जांच के दौरान मालवाहक से 55 पेटी शराब जिसमें 2640 पाउच अंग्रेजी शराब के पड़े हुए थे। वहीं गाड़ी में रखी 102 पेटी में 11 हजार 470 शीशी कफ सीरप की पड़ी हुई थी। तस्करी के आरोप में पकड़े गये गुलाब सिंह ने बताया शराब व कफ सीरप को बेचने के बिहार ले जा रहा था। बताया कि वहां लोग नशे के लिए शराब के स्थान पर कफ सीरप का भी प्रयोग कर रहे हैं। इस दौरान टीम में एसआई कृष्ण कुमार गुप्ता, हेड कांस्टेबल तारकेश्वार गुप्ता, चक्रवती सिंह, हेड कांस्टेबल दिनेश सिंह व कांस्टेबल अशोक कुमार यादव शामिल रहे।
पीडीडीयू नगर। बिहार में अवैध तरीके से भेजी जा रही शराब बरामद कि पिछले दिनों चंदौली जिले की पुलिस ने खूब वाहवाही लूटी। तस्करी के दौरान पुलिस ने शराब ले जाने वाले वाहन चालकों को पकड़ लेकिन आज तक उनके सरगनाओं तक पहुंच पाने में नाकाम रही। ऐस में अब सवाल यह है कि कफ सीरप के मामले में भी पुलिस ने वाहन चालक को तो पकड़ लिया लेकिन बिना लाइसेंस में इतने बड़े पैमाने में सीरप कैसे और कहां से आई, इसके अलावा सीरप सप्लाई करने वाले सरगनाओं तक क्या पुलिस पहुंच पायेगी। संवाद