फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   75.67 percent voting took place in two days

Chandauli News: दो दिन में 75.67 फीसदी हुआ मतदान

Fri, 06 Dec 2024 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
75.67 percent voting took place in two days
पीडीडीयू नगर। रेलवे में ट्रेड यूनियनों की मान्यता के लिए तीन दिवसीय मतदान के दो दिनों में पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल में 75.67 प्रतिशत रेलकर्मियों ने मतदान किया। दूसरे दिन मंडल में कुल 19 मतदान केंद्रों पर 4469 लोगों ने मतदान किया। वहीं प्लांट डिपो में दूसरे दिन 289 मतदाताओं ने मनपसंद यूनियन का चुनाव किया।
विज्ञापन

तीन दिवसीय मतदान की शुरुआत बुधवार को हुई। दूसरे दिन भी रेलकर्मियों ने उत्साह पूर्वक मतदान किया। बृहस्पतिवार को पीडीडीयू मंडल के 19 बूथों पर कुल 4469 रेलकर्मियों ने मतदान किया। मंडल में कुल 13 हजार 972 मतों का यह 31.99 प्रतिशत है। पहले दिन शाम छह बजे तक 6103 रेलकर्मियों ने मताधिकार का प्रयोग किया था जो कुल मतों का 43.68 प्रतिशत रहा। इस तरह दो दिनों में कुल 10 हजार 572 रेलकर्मियों ने मताधिकार का उपयोग किया।
विज्ञापन

इस तरह दो दिनों में कुल 75.67 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं प्लांट डिपो में दूसरे दिन 1270 मतदाताओं में दो बूथों पर शाम छह बजे तक कुल 289 मतदाताओं ने मतदान किया। यह कुल मतों का 22.79 प्रतिशत है। पहले दिन 564 रेलकर्मियों ने मतदान किया था। इस तरह दो दिनों में 853 लोगों ने मतदान किया। यह कुल मतों का 67.27 प्रतिशत है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को केवल रनिंग स्टाफ मतदान करेंगे। इसके पूर्व पीडीडीयू पोस्ट आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत ने मतदान केंद्रों पर भ्रमण किया। तीन दिवसीय मतदान के बाद 12 दिसंबर को रेलवे इंटर कॉलेज में मतों की गिनती के बाद परिणाम घोषित होगा। वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी सुरजीत सिंह ने बताया दूसरे दिन भी शांतिपूर्वक तरीके से मतदान हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed