फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   सीआईसीएसई दसबीं-बारहवी का रिजल्ट घोषित

सीआईसीएसई दसवीं-बारहवी का रिजल्ट घोषित, अमन सिंह गौतम ने चंदौली किया टॉप

Wed, 08 May 2019 10:25 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 08 May 2019 10:25 AM IST
विज्ञापन
सीआईसीएसई दसबीं-बारहवी का रिजल्ट घोषित
कौंसिल फार द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एक्जामिनेशन का आईसीएसई (दसवीं) और आईएससी (बारहवीं) का परीक्षा परिणाम मंगलवार को घोषित हो गया। दसवीं में सेंट जांस स्कूल के छात्र अमन सिंह गौतम ने 97.6 फीसदी अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। अमन ने पांच सौ में 488 अंक हासिल किए हैं। इसी तरह बारहवीं में सेंट मेरी स्कूल के छात्र निहाल सोनी ने 96.75 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में अव्वल रहे। निहाल को चार सौ में 387 अंक हासिल किए हैं। जिले में संचालित सेंट मेरी स्कूल पीडीडीयू नगर और सेंट जांस स्कूल कटसीला चंदौली का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। परीक्षा परिणाम आते ही छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावक खुशी से झूम उठे। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
विज्ञापन


दसवीं में सेंट मेरी स्कूल की छात्रा समृद्धि रैहलान 96.8 फीसदी अंक पाकर दूसरे और सेंट जांस स्कूल कटसीला के छात्र सत्यम आनंद-93.8 प्रतिशत अंक लेकर जिले में तीसरे स्थान पर रहे। इसी तरह बारहवीं में सेंट मेरी स्कूल की छात्रा आयुुषी महालका 94.25 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रही जबकि वाणिज्य वर्ग में जिले में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं सेंट मेरी की छात्रा नंदनी और खुशी 92.25 फीसदी अंक लेकर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

सेंट मेरी की प्रधानाचार्य सिस्टर वीना ने कहा कि स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। शिक्षकों की मेहनत और बच्चों की लगन से बेहतर परिणाम सामने आया है। उन्होंने सभी सफल-छात्र-छात्राओं को बधाई दी है। वहीं
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंट जांस स्कूल कटसिला चंदौली के प्रधानाचार्य फैलिक्स डिसूजा ने बताया कि दसवीं में 98 प्रतिशत और बारहवीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। उन्होंने बेहतर रिजल्ट और बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए विद्घालय परिवार के सभी शिक्षकों व कर्मचारियों ईमानदारी व निष्ठा से कार्य करने के लिए बधाई दी है।


1-अमन सिंह गौतम-97.6
सेंट जांस कटसीला चंदौली
2-समृद्धि रैहलान-96.8
सेंट मेरी स्कूल पीडीडीयू नगर
3-सत्यम आनंद-93.8
सेंट जांस कटसीला चंदौली
4-स्मिता-93.4
सेंट मेरी स्कूल
5-अपूर्वा-93.00
सेंट मेरी स्कूल
6-कृष्णा महालका-92.8
सेंट मेरी स्कूल
7-निलभ 92.6
सेंट मेरी स्कूल
8-कुशाग्र-92.4
सेंट मेरी स्कूल
9 -तनु 91.00
सेंट मेरी स्कूल
9-तान्या 91.00
सेंट मेरी स्कूल
10-श्वेता यादव-90.8
सेंट मेरी स्कूल
--------------------
------------------
बारहवीं टाप टेन
1-निहाल सोनी-96.75
2-आयुुषी महालका-94.25
नंदनी-92.25
3-खुशी-92.25
4-निकिता रंजन-90.75
5-मोहन-90.50
6-सुरभि-89.50
7-अभिषेक-89.25
8-मृदुल-88.75
9-सोफिया-87.00
10- सिद्धांत-86.5
नोट-बारहवी में सभी छात्र-छात्राएं सेंट मेरी स्कूल के हैं।
02-डाक्टर, इंजीनियर और सीए बनना चाहते हैं होनहार
मेधा का प्रदर्शन कर स्कूल और जिले का बढ़ाया मान
अमर उजाला ब्यूरो
पीडीडीयू नगर। दसवीं में अव्वल आने वाले छात्र अमन सिंह गौतम का लक्ष्य मेडिकल के क्षेत्र में जाना है। रिसर्च कर उच्च शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं। छात्र ने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजन और माता पिता को दिया है। अमन ने बताया कि स्कूल के अलावा घर पर पांच घंटे पढ़ाई करता था। मेहनत और ईमानदारी से पढ़ाई करने पर सफलता अवश्य मिलती है। सेवईयां निवासी अमन के पिता पेशे से अधिवक्ता हैं और मां गृहणी है। वहीं दूसरे स्थान पर आने वाली सेंट मेरी की छात्रा समृद्धि रैहलन सीए बनना चाहती हैं। पिता निजी कंपनी में जीएम और मां निजी स्कूल में शिक्षिका हैं। उसने इसका श्रेय अपनी मां को दिया। इसी तरह तीसरे स्थान पर आने वाले सत्यम आनंद का लक्ष्य इंजीनियर बनना है। छात्र ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। इसी तरह बारहवीं में सेंट मेरी के निहाल सोनी सरकारी क्षेत्र में सेवा करना चाहते हैं। पिता विरेंद्र कुमार व्यवसायी हैं और मां मनीषा वर्मा शिक्षिका हैं। दूसरा स्थान पाने वाली आयुषी महालका सीए बनकर देश सेवा करना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed