फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   सड़क की मांग के लिए कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

सड़क की मांग के लिए कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Tue, 07 May 2019 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
सड़क की मांग के लिए कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

विज्ञापन
चंदौली। धानापुर के सिसौड़ा कला के सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि आजादी के बाद से गांव के दलित बस्ती में सड़क नहीं है। लोगों को बस्ती में आने जाने के लिए कच्ची पगडंडियों को सहारा लेना पड़ता है। चेताया कि चुनाव से पूर्व सड़क निर्माण नहीं कराया गया तो ग्रामीण मतदान का बहिष्कार करेंगे। लोगों ने एडीएम बच्चालाल को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया।

ग्रामीणों ने बताया कि सिसौड़ा कला स्थित दलित बस्ती में करीब तीन सौ से अधिक परिवार के लोग निवास करते है। बस्ती में आने जाने के लिए कोई पक्का रास्ता नहीं है। रास्ता कच्चा होने के चलते ग्रामीणों को बरसात के दिनों में परेशानियों को सामना करना पड़ता है। आरोप लगाया कि रास्ते के निर्माण के लिए ग्रामीणों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से लेकर ब्लाक और जिले के अधिकारियों से गुहार लगा थक चुके है। लेकिन इसके बाद भी किसी ने उनकी परेशानी को दूर करने की पहल नहीं की। चेताया कि रास्ता निर्माण को लेकर पूरे गांव के लोग लामबंद है और चुनाव का बहिष्कार करने का मन बना चुके है। एडीएम बच्चालाल को ज्ञापन सौंपने के बाद लोगों ने रास्ता निर्माण की मांग की और चुनाव पूर्व सड़क नहीं बनने पर ग्रामीण लोकसभा चुनाव में मतदान नहीं करने की चेतावनी दी। कहा कि रोड नहीं तो वोट नहीं की तर्ज पर ग्रामीण किसी भी दल के प्रत्याशी को गांव में चुनाव प्रचार करने से रोकेंगे। इस दौरान राधिका, सुखा, मराछी, किरन देवी, सुनीता, मीना, उर्मिला, सुशीला, मनीषा, इंद्रावती, कंचन, सरोजा, सोमारु, राजेश, पुरुषोत्तम, कैलाश, जगरोपन, अमृत कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed