{"_id":"5ccf379bbdec22071d1bdca2","slug":"71557084059-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाताओं को मिलेगी निर्वाचन पर्ची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाताओं को मिलेगी निर्वाचन पर्ची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। लोकसभा चुनाव में वोट डालने के लिए मतदाताओं को पर्ची उपलब्ध कराने की कवायद शुरू हो गई है। रविवार को मुख्यालय स्थित निर्वाचन कार्यालय से जिले की सभी तहसीलों को मतदाता पर्ची का बंडल भेजा गया। जिसे नौ मई से वितरित कराने के निर्देश दिए गए।
लोकसभा चुनाव कराने के लिए जिले में कुल 1533 बूथ बनाए गए है। इसमें राबर्टसगंज संसदीय क्षेत्र में आने वाले चकिया विधानसभा में 420 और चंदौली लोकसभा के मुगलसराय में 406, सकलडीहा में 352 और सैयदराजा में 355 बूथ बने है। जिले की चारों विधानसभाओं के 17 लाख से अधिक पुरुष महिला और थर्ड जेंडर मतदाता लोकसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदाताओं को आयोग की ओर से निर्वाचन पर्ची उपलब्ध कराया जाता है। जिसे आयोग ने जिला निर्वाचन विभाग को भेज दिया गया है। अब उसे मतदाताओं को उपलब्ध कराने के लिए संबंधित तहसीलों को भेजने की कवायद शुरु हो गई है। रविवार को सकलडीहा, मुगलसराय, चकिया के राजस्व निरीक्षकों को विभाग की ओर से मतदाता पर्ची का बंडल सौंपा गया गया। साथ ही मतदाता पर्चियों को नौ मई से मतदाताओं को डोर टू डोर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। सहायक निर्वाचन अधिकारी हीरालाल ने बताया कि बीएलओ को निर्देश दिया गया है कि परिवार के मुखिया को ही मतदाता पर्ची सौंपा जाय। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।