फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   ऑनलाइन ट्रेडरं्ग रोकने के लिए सौंपा ज्ञापन

ऑनलाइन ट्रेडरं्ग रोकने के लिए सौंपा ज्ञापन

Tue, 22 Jan 2019 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन ट्रेडरं्ग रोकने के लिए सौंपा ज्ञापन
चंदौली। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में एडीएम बच्चालाल से मुलाकात की। लोगों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग पर रोक लगाने के साथ ही दस सूत्री मांगों के समर्थन में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा और अपनी परेशानियों से अवगत कराया। संगठन के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि ने बताया कि ऑनलाइन ट्रेडिंग कंपनियों के चलते खुदरा व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। इसलिए ऐसी कंपनियों पर रोक लगाना आवश्यक हो गया है। नहीं तो खुदरा व्यापार करने वाले व्यापारी धंधा चौपट होने के कारण बर्बाद हो जाएंगे। कहा कि आयकर विभाग द्वारा छोटे व्यापारियों को बार बार नोटिस भेजा जा रहा है। जिससे उनका उत्पीड़न हो रहा है। इसके अलावा आयकर की सीमा छह लाख तक करना आवश्यक है। इस दौरान राकेश, अशोक, प्रदीप, मनोज, मंसूर आलम, चंद्रेश्वर, विजय, विकास, अजय, राजकुमार, भरतलाल, शंभूनाथ, हनुमान, मुरारी, श्रीकांत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed