फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   डीएसओ के खिलाफ जांच कमेटी गठित

डीएसओ के खिलाफ जांच कमेटी गठित

Thu, 10 Jan 2019 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
डीएसओ के खिलाफ जांच कमेटी गठित
चंदौली। शासन के निर्देश के बाद जिलापूर्ति अधिकारी सीमा सिंह के खिलाफ जांच होगी। डीएम के निर्देश पर एडीएम बच्चालाल ने जांच की जिम्मेदारी सीडीओ, एसडीएम मुगलसराय और मुख्य कोषाधिकारी को दी है। निर्देश दिया है कि जांच कर एक सप्ताह में रिपोर्ट सौंप दें। इसके बाद जांच रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। शिकायत है कि चकिया क्षेत्र के एक कोटे की निलंबित दुकान को बहाल करने के लिए डीएसओ सीमा सिंह ने दुकानदार से भारी धनराशि ली थी। इसकी शिकायत पर डीएम नवनीत सिंह चहल ने कमेटी गठित कर जांच बैठा दी है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली की व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए शासन स्तर से लगातार मानीटरिंग हो रही है। प्रशासनिक अधिकारी भी नजर लगाए हुए हैं इसके बाद भी शिकायतें मिल रही हैं। जिला पूर्ति अधिकारी सीमा सिंह की कार्य प्रणाली के खिलाफ शासन से पत्र जारी होने के बाद डीएम के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी बच्चालाल ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है। इसमें सीडीओ डा. एके श्रीवास्तव, एसडीएम मुगलसराय और मुख्य कोषाधिकारी सदल प्रसाद मिश्र को शामिल किया गया है। जांच टीम को एक सप्ताह में रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है। वहीं जांच कमेटी के गठन के बारे में जिला पूर्ति अधिकारी सीमा सिंह ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed