{"_id":"5b391fa94f1c1b64068b93c1","slug":"71530470313-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक्टर दिवस पर भाजपाइयों ने किया चिकित्सकों का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक्टर दिवस पर भाजपाइयों ने किया चिकित्सकों का सम्मान
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
सम्मानित किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (डॉक्टर्स डे) पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को नगर के चिकित्सकों को सम्मानित किया। कार्यकर्ताओं ने क्लीनिक, नर्सिंग होम, अस्पताल में पहुंच कर चिकित्सकों को अंगवस्त्रम भेंटकर सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि चिकित्सक धरती पर भगवान के दूसरे रूप होते हैं।
भाजपा के जिला विस्तारक आशीष मिश्रा ने कहा कि चिकित्सक दिवस हमें धरती के इन फरिश्तों के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर देता है, जो हमें अनेक कष्टों से बचाकर नया जीवन देते हैं। अन्य वक्ताओं ने कहा कि एक जुलाई को ही भारत के महान फिजिशियन और बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉ. विधान चंद्र रॉय का जन्म हुआ था। डॉ. रॉय को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से भी नवाजा गया था। उन्हीं के सम्मान में उनके जयंती को पूरे देश में चिकित्सक दिवस मनाया जाता है। इसके पूर्व कार्यकर्ताओं ने नगर के डॉ. सुमन सिंह, डॉ. के एन सिंह, डॉ. प्रदीप गुप्ता, डॉ. राजेंद्र श्रीवास्तव, डॉ. मनीष दयाल, डॉ. एम खान, डॉ. मंगला विश्वकर्मा, डॉ. दिनेश चौरसिया, डॉ. उमेश चंद, डॉ. आरबी शरण को सम्मानित किया। अखिल पोद्दार, सुधीर घोष, अशोक सैनी, अभिषेक पोद्दार, राहुल जायसवाल, जयकिशन, राकेश कनौजिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक सुधीर चौहान रहे जबकि संचालन आलोक वरुण ने किया।