फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   वेलेनटाइन डे पर बच्चों ने खुद के बनाये हुए कार्ड दिये अभिभावकों को

वेलेनटाइन डे पर बच्चों ने खुद के बनाये हुए कार्ड दिये अभिभावकों को

Thu, 15 Feb 2018 01:00 AM IST
Updated Thu, 15 Feb 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
वेलेनटाइन डे पर बच्चों ने खुद के बनाये हुए कार्ड दिये अभिभावकों को

विज्ञापन
मुगलसराय। पड़ाव के सूजाबाद क्षेत्र स्थित इंडियन केयर सोशल फाउंडेशन में बुधवार को वेलेंटाइन डे बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने अपने हाथों से बनाये हुए वेलेनटाइन कार्ड को अपने अभिभावकों को दिया।

14 फरवरी को वेलेंटाइन डे के अवसर पर नगर व आसपास के क्षेत्रों में युवाओं की धूम रही। वहीं दूसरी तरफ इस अवसर पर स्वयं सेवी संस्थान इंडियन केयर सोशल फाउंडेशन की ओर से भी गरीब बच्चों के साथ वेलेटाइन डे मनाया गया। इस दौरान बच्चों अपने हाथों से खूब सूरत कार्ड बनाये और बाद में उसे अपने अभिभावकों को भेंट किया। बच्चों द्वारा बनाये कार्ड को पाकर अभिभावक भी काफी अभिभूत हुए। इस अवसर पर संस्था की निदेशक शबा खान ने कहा कि कोई भी त्यौहार बच्चों के साथ मिलकर मनाना चाहिए। कहा वेलेंटाइन डे इस तरह के आयोजन से बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा भी उभर कर सामने आती है साथ ही गरीब बच्चों में भी उत्साह का संचार होता है। समारोह के दौरान लड़कियों को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग भी दी गई। इस अवसर पर संगठन के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed