{"_id":"596fb2f84f1c1b46188b4690","slug":"71500492536-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी निकासी की मांग को लेकर जलीलपुर के लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी निकासी की मांग को लेकर जलीलपुर के लोगों ने किया प्रदर्शन
Updated Thu, 20 Jul 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पड़ाव। नियामताबाद विकास खंड अंतर्गत जलीलपुर नई बस्ती में पानी निकासी न होने से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। ग्राम पंचायत वर्ष 2007-08 में निर्मल ग्राम पंचायत के रूप में चयनीत हो चुका है और प्रधान को राष्ट्रपति पुरस्कार मिल चुका है। इस गांव की हालत यह है कि चहुंओर गंदगी का आलम है। जल जमाव से गांव में संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका है। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।
जलीलपुर ग्राम पंचायत को वर्ष 2007-08 में निर्मल ग्राम पंचायत घोषित किया जा चुका है। गांव को स्वच्छ रखने के लिए प्रधान तत्कालीन प्रधान श्रीप्रकाश को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसकी पूरे देश में चर्चा हुई थी। इसी गांव की वर्तमान स्थिति यह है कि यहां के नई बस्ती के डेढ़ सौ घरों के नाबदान का पानी निकल नहीं पा रहा है। सीवर लाइन को रेलवे पुलिया से नहीं मिलाने की वजह से इसका पानी सड़क पर बह रहा है। बारिश होते ही स्थिति यह है कि हर गली में एक फूट तक पानी जमा है। लगातार पानी जमा होने से भयंकर दुर्गंध आ रही है। इससे संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार सीवर लाइन को बढ़ाने की मांगकी जा चुकी है। यदि छह सौ मीटर सीवर लाइन बढ़ाकर इसे रेलवे पुलिया में मिला दिया जाए तो गांव के नाबदान का पानी पुलिया के सहारे आगे निकल जाएगा। बावजूद इसके न तो प्रधान, और न ही जिला प्रशासन और विधायक ने ध्यान दिया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सीवर लाइन को नहीं बढ़ाया गया और पानी निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो ग्रामीण उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में लल्लन खान, कलाम, अब्बास अली, कैफ, मोहम्मद बाबू, रिजवान, कासिफ, इरफ़ान, राजू, चिराग, मल्लू आदि शामिल रहे।