फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   सामाजिक न्याय के लिए मिलकर काम करने का आह्वान

सामाजिक न्याय के लिए मिलकर काम करने का आह्वान

Mon, 07 Jan 2019 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
सामाजिक न्याय के लिए मिलकर काम करने का आह्वान

विज्ञापन
दुल्हीपुर। ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा की ओर से स्थानीय गांव स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित विश्वकर्मा सामाजिक न्याय चेतना और नव वर्ष मिलन समारेेह में मुख्य अतिथि के रूप में आए महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने समाज के लोगों से एकजुट हाने का आह्वान किया। उन्होंने समाजिक न्याय के लिए अपना अहं त्याग कर मिलकर काम करने की सीख दी।

अशोक कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि बढ़ती हुई राजनैतिक चेतना ने समाज के नेताओं को अति महत्वावकांक्षी स्वार्थी और सौदागर बना दिया है। इससे सामाजिक चेतना और मुद्दे गौण हो गए हैं। इसी कारण समाज में वर्चस्व के लिए संघर्ष हो रहा है। शोषित वंचित अति पिछड़े समाज को बांटने की गहरी राजनैतिक साजिश हो रही है। कहा सामाजिक न्याय और आरक्षण इस देश में राजनैतिक मुद्दा बन गया है। मौजूदा राजनैतिक व्यवस्था में असंगठित समाज के सामने अस्तित्व का गंभीर संकट है। कहा कि सरकार विश्वकर्मा समाज के रोजगार तथा समानता के अधिकार से जुड़ी मांगो की उपेक्षा कर रही है। हस्त शिल्प विकास निगम की स्थापना की लगातार मांग हो रही है। प्रजापति समाज के लिए माटी कला बोर्ड का गठन किया जाना सरकार की भेदभाव पूर्ण रवैया तथा परंपरागत हस्तशिल्पी कारीगरों को बांटने का ज्वलंत प्रमाण है। कहा कि आबादी के अनुपात में 5 फ़ीसदी पृथक आरक्षण और 17 सितंबर विश्वकर्मा पूजा पर्व का सार्वजनिक अवकाश की मांग को लेकर महासभा देशव्यापी आंदोलन करेगा। इसके पहले कार्यक्रम की शुरूआत भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर सदानंद विश्वकर्मा, देवांश विश्वकर्मा, पंचम विश्वकर्मा, डॉ. राजेश कुमार शर्मा, श्रीकांत विश्वकर्मा, डॉ. प्रमोद कुमार विश्वकर्मा, भैरव विश्वकर्मा, मृत्युंजय विश्वकर्मा, चौधरी विश्वकर्मा, रमेश विश्वकर्मा, नंदलाल, दीनदयाल, नीरज, राम किशुन, राधेश्याम, रोशन विश्वकर्मा, मनोज विश्वकर्मा रहे। अध्यक्षता भरत विश्वकर्मा ने और संचालन बचाऊ लाल विश्वकर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed