{"_id":"5bba5c14867a5568161d32f7","slug":"61538939924-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किया गया मतदाता सूची में संशोधन का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किया गया मतदाता सूची में संशोधन का कार्य
Updated Mon, 08 Oct 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर/चहनियां। निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के निर्देश पर लोक सभा चुनाव के मद्देनजर रविवार को वोटर लिस्ट में संशोधन का कार्य किया गया। इस दौरान नए मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने के अलावा मृत व आवास छोड़कर अन्यत्र जा चुके मतदाताओं के नाम में संशोधन किया गया।
नगर के सभी 25 वार्डों में सुपरवाइजर की देखरेख में बीएलओ, अध्यापक आदि ने मतदाता सूची में सुधार का कार्य किया। नए मतदाताओं का नाम सूची से जोड़ने के साथ विलोपन में मृतकों का नाम हटाया गया। इस मौके पर सभी वार्डों के सभासद भी मौजूद रहे। वार्ड संख्या 15, कैलाशपुरी में एक निजी विद्यालय में सभासद निधि तिवारी की मौजूदगी में मतदाता सूची में सुधार किया गया। बीएलओ नीलम सिंह, तारा, किरण, सुमति, स्नेेहा, समर बहादुर, अनीता, चंद्रकांत तिवारी मौजूद रहे।
चहनियां में खंडवारी देवी इंटर कालेज में वोटर लिस्ट की जांच सुपरवाइजर ओमजी यादव की देखरेख में किया गया। इसमें विलोपन में मृतकों के नाम हटाने के साथ पिछले बार 18 वर्ष में 2 से 11 माह पीछे रहने वाले युवाओं का नाम जोड़ने की प्रक्रिया की गई। वहीं दो गांव में एक व्यक्ति का नाम पाए जाने पर उसे काटकर एक जगह करने की प्रक्रिया पूर्ण की गई। सुपरवाइजर ने ग्राम प्रधान भज्जू सिंह चौहान के साथ गांव में घूमकर कार्यो का निरीक्षण भी किया। कहा कि यह प्रक्रिया 28 अक्टूबर तक चलेगी। इसके बाद फार्मों को जमा किया जाएगा। इस दौरान बीएलओ बिजय यादव व निर्मला देवी , दीना नाथ पांडेय आदि लोग मौजूद थे।