{"_id":"5ba6968d867a557ff07072d7","slug":"61537644173-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों को बाहर निकाल जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों को बाहर निकाल जड़ा ताला
Updated Sun, 23 Sep 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली(ब्यूरो)। डीएम द्वारा कई प्रधानों और सचिवों पर कार्रवाई करने से प्रधानों में नाराजगी है। शुक्रवार को दर्जनों की संख्या में सदर ब्लाक में पहुंचे प्रधानों ने कर्मचारियों को कार्यालय से बाहर निकालकर मेन गेट पर ताला जड़ दिया। हालांकि कुछ देर बाद पहुंचे बीडीओ एमपी चौबे ने गेट का ताला खुलवा दिया। लेकिन दुबारा कार्यालय में पहुंच प्रधानों ने बीडीओ से नाराजगी जताई। बीडीओ एमपी चौबे ने प्रधानों को आश्वस्त किया कि वें शौचालय निर्माण में गति लाने के लिए लाभार्थियों के खाते में धन भेजने का कार्य करें। धन नहीं भेजने वाले प्रधानों के खिलाफ ही कार्रवाई हुई है। इससे सरकार की महत्वपूर्ण योजना गति नहीं पकड़ रही है।