फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   जनचौपाल में शौचालय, बिजली और आवास का छाया मुद्दा

जनचौपाल में शौचालय, बिजली और आवास का छाया मुद्दा

Sat, 30 Jun 2018 01:24 AM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
जनचौपाल में शौचालय, बिजली और आवास का छाया मुद्दा

विज्ञापन
मुगलसराय। ग्राम स्वराज अभियान के तहत केंद्र की अपर सचिव लीना नंदन ने शुक्रवार को जिले में हो रहे विकास कार्यों की हकीकत जानी। इस दौरान लगे जनचौपाल में बिजली, जल निकासी, शौचालय, आवास का मुद्दा छाया रहा। बिजली की खराब आपूर्ति पर अपर सचिव ने बिजली विभाग के अधिकारियों को निशाने पर लिया। यही नहीं ब्लाक स्तरीय अधिकारियों को पंद्रह अगस्त तक गांवों में मानक के अनुरूप समय से शौचालय निर्माण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लापरवाही होने पर कार्रवाई की जाएगी।

अपर सचिव लीना नंदन सुबह दस बजे सकलडीहा विकास खंड के आलमपुर गांव में पहुंची और जन चौपाल लगाई। चौपाल के मद्देनजर पहले से ही यहां पूरी तैयारी हो गई थी। अपर सचिव से ग्रामीणों ने शौचालय, आवास, स्वास्थ्य सुविधाओं आदि की समस्या रखी। यहां के युवाओं ने खेल मैदान की की समस्या बताई। इस पर लीना नंदन ने डीएम से समस्या के समाधान के लिए कहा। डीएम नवनीत सिंह चहल ने कहा कि ग्राम स्वराज योजना के तहत प्रथम चरण में गांव के 619 गांवों का चयन किया गया जो 15 अगस्त तक पूरा कर गांव को संतृप्त करने का लक्ष्य भारत सरकार ने बनाया है। इस मौके पर डिप्टी सेक्रेटरी शारदा प्रसाद ,सीडीओ डॉ.एके श्रीवास्तव, डीआईओएस डा. विनोद राय, सीएमओ डा. पीके मिश्रा, बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह, डीडीएजी विजय सिंह, मुगलसराय एसडीएम मनोज सिंह, बीडीओ गुलाब चंद्र, ग्राम विकास अधिकारी राम सिंह, ग्राम प्रधान श्याम नारायण यादव, पंचम यादव, राहुल जायसवाल, वंशनारायण यादव आदि ग्रामीण मौजूद रहे। वहीं नियामताबाद विकास खंड के कूढ़गांव स्थित पंचायत भवन पर आयोजित चौपाल में ग्रामीणों ने अपर सचिव लीना नंदन के समक्ष सड़क, बिजली, नाली के साथ जलनिकासी की समस्या को प्रमुखता से रखा। जिसपर उन्होंने डीएम को जल्द से जल्द दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर अपर सचिव लीना नंदन ने उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को गैस कनेक्शन भी वितरित किया। इस दौरान एसडीएम मनोज सिंह, बीडीओ राजन राय,एडीओ चंदन यादव, धनन्जय सिंह, संजीव कुमार, ग्रामप्रधान पुष्पा त्यागी, लेखपाल सियाराम मौजूद रहे। चकिया संवाददाता के अनुसार ब्लाक में पहुंच कर अपर सचिव लीना नंदन ने ग्राम स्वराज अभियान के तहत कराए जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी नवनीत चहल मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर ए के श्रीवास्तव तहसीलदार शैलेंद्र कुमार खंड विकास अधिकारी सरिता सिंह नायब तहसीलदार प्रवीण सिंह खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर आजाद डॉ सुजीत सीडीपीओ सुरेश गुप्ता मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed