{"_id":"596a738a4f1c1b490f8b4891","slug":"61500148618-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमिश्नर ने एसडीएम के रिकार्ड रूम का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमिश्नर ने एसडीएम के रिकार्ड रूम का किया निरीक्षण
Updated Sun, 16 Jul 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
नाराज हुए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चकिया। मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण ने अधिवक्ताओं की अपील पर शनिवार को एसडीएम न्यायालय के अभिलेखागार का निरीक्षण किया तथा अभिलेखागार की दुर्दशा के जिम्मेदार लोगों को फटकार लगाते हुए उपजिलाधिकारी को अभिलेखों का रख रखाव बेहतर ढंग से करने का निर्देश दिए।
मंडलायुक्त तथा आईजी जोन के दिलकुशा वन विश्राम गृह में आने की सूचना पर चकिया बार के अध्यक्ष नारायण दास, भईयालाल सिंह तथा सुभाष सिंह ने अधिकारियों से मुलाकात की तथा अभिलेखागार की दुर्दशा के बारे में जानकारी दी। इस पर मंडलायुक्त आईजी जोन दीपक रतन के साथ अभिलेखागार पहुंचे तथा उसका व्यापक निरीक्षण किया। अधिवक्ताओं ने मंडलायुक्त से अभिलेखों की खस्ता हालत की शिकायत की तथा लेहरा पट्टी, मझली पट्टी, चैबीसहा पट्टी एवं नौगढ़ के अभिलेखों को क्रमश: सफेद, लाल, हरा और पीला कपड़ा में लपेटकर रखने की मांग की। इस पर मंडलायुक्त ने उपजिलाधिकारी को अभिलेखों एवं अभिलेखागार में कीटनाशकों का छिड़काव करने, अभिलेखागार की बरसात के कारण रिस रही छत की अविलंब मरम्मत कराने तथा अभिलेखो को निर्धारित रंग के कपड़ो में लपेटकर सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान परिसर में मौजूद कई फरियादियो की फरियाद भी मंडलायुक्त एवं आईजी जोन ने सुना तथा उनकी समस्याओ के निस्तारण का आदेश अधीनस्थ अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी जियालाल सरोज, तहसीलदार राकेश कुमार सिंह, कोतवाल तेज बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।