फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   58 cattle freed, nine smugglers arrested

Chandauli News: 58 गोवंश कराया मुक्त, नौ तस्कर गिरफ्तार

Sat, 16 Mar 2024 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
58 cattle freed, nine smugglers arrested
चंदौली। पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में शुक्रवार को 58 पशुओं को मुक्त कराया। साथ ही नौ तस्करों को गिरफ्तार किया। चंदौली पुलिस ने 54 गोवंश को मुक्त कराया और तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। वहीं सैयदराजा पुलिस ने कंटेनर में लदे बीस गोवंश मुक्त कराया और चार तस्करों को गिरफ्तार किया। इलिया पुलिस ने चार गोवंश बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया। सीओ सदर राजेश कुमार राय ने बताया कि शुक्रवार की सुबह सूचना मिली कि पशुओं को वाहन से वाराणसी की तरफ से सैयदराजा से होते हुए बिहार की तरफ ले जाया जा रहा है। इस सूचना पर थाना प्रभारी गगनराज सिंह ने दल बल के साथ एक ढाबा के सामने सर्विस लेन डायवर्जन पर भारी वाहनों को रोक दिया। इससे जाम की स्थिति हो गई। कुछ देर में तीन पिकअप जाम में फंस कर रुक गई। पुलिस ने वाहनों की जांच की तो उसमें गोवंश लदे हुए थे। इस दौरान वाहनों पर बैठे तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में तस्करों ने अपन नाम क्रमश: राजा पटेल निवासी घमहापुर पंडितपुर रोहनिया, सुनील गुप्ता निवासी करदहा जलालपुर और अविनाश उर्फ ओमजी यादव निवासी गडरियनपुरवा गांव थाना तेलियरगंज प्रयागराज बताया। बताया कि वे मवेशियों को सिरकोनी जलालपुर स्थित बाबू साहब के ईट भट्ठे से गुलाब और बिहार प्रांत के चांद निवासी एजाज के कहने पर बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल वध के लिए ले जा रहे थे। पशुओं को जौनपुर के सिरकोनी जलालपुर में खरीद कर एकत्र करते हैं। सीओ ने बताया कि तीनों का चालान किया गया है। इलिया संवाददाता के अनुसार स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार की भोर में बनरसिया माइनर के पास से बध के लिए बिहार में ले जाते समय चार गोवंश बरामद किए। पुलिस ने पशु तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक हरिश्चंद्र सरोज ने बताया कि गिरफ्तार पशु तस्कर मंजय सिंह और सूरज चौहान निवासी केराडीह थाना साहिबगंज पशुओं को एकत्र करके चोरी छिपे तरीके से कच्चे रास्तों से पैदल बिहार ले जाते हैं। सैयदराजा संवाददाता के अनुसार स्थानीय थाना के प्रभारी निरीक्षक सत्यनारायण मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने मालवाहक में लदे चार मृत सहित बीस गोवंश बरामद किया। इस दौरान चार तस्करों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार मोहम्मद रेहान, निवासी सतरीक (करियाना) थाना सतरीक बाराबंकी, उस्मान, सद्दाम निवासी वार्ड नंबर एक, इस्लाम नगर थाना मितौली लखीमपुर खीरी, अंसार निवासी ग्राम टसौली थाना सफदरगंज बाराबंकी का चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed