फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   570 nomination filled

प्रधान पद पर 570 पर्चे भरे गए

Tue, 24 Nov 2015 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Tue, 24 Nov 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
 570 nomination filled
पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में होने वाले चुनाव के लिए चंदौली, चकिया और
विज्ञापन
बरहनी ब्लाक मुख्यालय पर प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए नामांकन दूसरे दिन भी जारी रहा।

अंतिम दिन होने की वजह से प्रत्याशियों का हुजूम उमड़ा और देर शाम तक नामांकन जारी रही।

चकिया में तो देर रात तक नामांकन करने वालों की संख्या गिनी नहीं जा सकी थी।

चंदौली में सोमवार प्रधान पद के लिए 318 और सदस्य पद के लिए 868 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इसी तरह बरहनी ब्लाक में प्रधान पद के लिए 252 और सदस्य पद के लिए 723 उम्मीदवारों ने नामांकन किया।


चंदौली ब्लाक मुख्यालय पर सुबह से ही नामांकन के लिए प्रत्याशियों की कतार लग गई।

दिन चढ़नेके साथ ही नमांकन करने वालों की संख्या बढ़ती गई। यहां 88 ग्राम प्रधान पद के लिए सोमवार को देर रात तक 318 लोगों ने नामांकन किया। इसके पूर्व शनिवार को यहां 393 ने नामांकन किया था।

इस तरह 88 पदों पर कुल 711 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।

इसी तरह 1082 पंचायत सदस्य पदों के लिए सोमवार को 868 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। शनिवार को 349 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। इस तरह अब 1082 पद के लिए 1217 प्रत्याशी हो गए। इसी तरह बरहनी ब्लाक मुख्यालय पर सुबह से ही प्रत्याशियों की कतार लग गई।

 देर शाम तक 75 ग्राम सभाओं के प्रधान के लिए सोमवार को 252 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इसके पहले शनिवार को  303 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था।

 इसी तरह अब 75 ग्राम प्रधान पद के लिए 555 प्रत्याशी मैदान में हैं।

वहीं 945 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 723 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इसके पूर्व शनिवार को 380 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। इस तरह अब यहां 1103 उम्मीदवार मैदान में हैं।

चकिया ब्लाक मुख्यालय पर सुबह से ही प्रधान पद के 89 और ग्राम पंचायत सदस्य के 1053 पद के लिए नामांकन शुरू हुआ। शनिवार को यहां प्रधान पद के लिए 349 ने और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 245 ने नामांकन किया।


सोमवार को शाम को अचानक भीड़ बढ गई और रात आठ बजे तक नामांकन चलता रहा।


ऐसे में देर रात तक नामांकन करने वालों की पूरी संख्या का पता ही नहीं चला।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed