फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   54 new corona infected including innocent found, 167 healthy

मासूम समेत 54 मिले नए संक्रमित तो 167 स्वस्थ

Tue, 18 May 2021 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
54 new corona infected including innocent found, 167 healthy
पीडीडीयू नगर। जिले में धीरे धीरे ही सही कोरोना की रफ्तार थम रही है। स्थिति यह है कि मंगलवार को जिले में एक्टिव केस की संख्या नौ सौ के नीचे आ गई। मंगलवार को 54 नए संक्रमित मिले जबकि 167 स्वस्थ हुए। दूसरे दिन भी किसी की मौत नहीं हुई। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

जिले में आज मिली कोरोना रिपोर्ट में एक बालिका, 16 महिला और 37 पुरूष सहित 54 नए संक्रमित मिले हैं। ये सभी लोकल ट्रैवलिंग या अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं। संक्रमितों में बरहनी के चार, चहनियां के चार, चकिया के छह, चंदौली ग्रामीण क्षेत्र के 12 और नगरीय क्षेत्र के पांच, धानापुर के दो, नियामताबाद तीन, पीडीडीयू नगर के 11, सकलडीहा के चार और शहाबगंज ब्लाक के चार रहवासी हैं। इनके संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की कांटैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। मंगलवार को जांच के लिए कुल 1616 नमूने संग्रहीत किए गए। दूसरी तरफ मंगलवार को 167 संक्रमित व्यक्ति स्वस्थ हुए हैं। इस तरह जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15843 हो गई। इनमें एक्टिव केस की संख्या 895 है जबकि 14638 व्यक्ति संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब तक कोरोना से 294 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed