फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   प्रैक्टिकल परीक्षा में खेल, शिक्षा विभाग की व्यवस्था फेल

प्रैक्टिकल परीक्षा में खेल, शिक्षा विभाग की व्यवस्था फेल

Mon, 07 Jan 2019 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
प्रैक्टिकल परीक्षा में खेल, शिक्षा विभाग की व्यवस्था फेल

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। यूपी बोर्ड की 2019 की होने वाली लिखित परीक्षा से पहले प्रैक्टिकल परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। वाराणसी मंडल के दूसरे चरण में होने वाली प्रैक्टिकल परीक्षा में जिले में विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से स्कूल प्रबंधन खूब मनमानी कर रहे हैं। विद्यालयों की मनमानी में और प्रैक्टिकल परीक्षा के इस खेल ने शिक्षा विभाग की व्यवस्था फेेल कर दी है। हाल यह है कि कहीं विद्यार्थी नहीं पहुंच रहे हैं तो कहीं परीक्षक, इसके बाद भी परीक्षाएं हो जा रही हैं। इसकी शिकायत भी डीआईओएस कार्यालय पहुुंच चुकी है।
जिले में 226 हाईस्कूल और इंटर कालेज हैं। दूसरे चरण में जिले में 30 दिसंबर से 13 जनवरी तक 126 कालेजों में प्रैक्टिकल परीक्षा कराई जानी है। कई स्कूलों में परीक्षा हो भी चुकी हैं। जिन स्कूलों में प्रैक्टिकल परीक्षा हुई है वहां या तो लैब ही नहीं है या फिर बदहाल हो चुके हैं। सर्वोदय इंटर कालेज अरंगी में भौतिक विज्ञान की परीक्षा कराई गई। छात्राएं एक कमरे में परीक्षा दी हैं। जबकि इंटर में भौतिक विज्ञान का लैब होता है। प्रधानाचार्य डॉ. केके तिवारी का कहना है कि विद्यालय को इसी साल मान्यता मिली है। लैब का निर्माण हो चुका है। प्रैक्टिकल वहीं कराया गया है।
विज्ञापन

मुख्यालय के महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में रविवार को इंटर रसायन विज्ञान की प्रैक्टिकल परीक्षा होनी था। लेकिन सुबह दस बजे तक कोई भी अध्यापक और छात्रा विद्यालय नहीं पहुंच सका। जबकि प्रायोगिक परीक्षा के लिए सुबह साढ़े नौ बजे का ही समय निर्धारित था। किसी के नहीं पहुंचने पर परीक्षार्थी लौट गए। यहां इंटर में 222 संस्थागत और आठ छात्र व्यक्तिगत तौर पंजीकृत हैं। प्रधानाचार्य डा. रामचंद्र शुक्ल ने बताया कि वह एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रयागराज आए हैं। सोमवार से वह विद्यालय पर उपस्थित होकर प्रायोगिक परीक्षा को संपन्न कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट...
कई विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के द्वारा प्रायोगिक परीक्षा के दौरान खानापूर्ति करने के मामले आए हैं। ऐसे विद्यालयों के चिह्नित किया जा रहा है। जल्द ही ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही माध्यमिक शिक्षा परिषद को भी अवगत कराया जाएगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक डा. विनोद राय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed