{"_id":"5be087c7bdec2269b8463d55","slug":"51541441479-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम की फटकार के बाद सक्रिय हुआ औषधि प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम की फटकार के बाद सक्रिय हुआ औषधि प्रशासन
Updated Tue, 06 Nov 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। खाद्य एवं औषधि प्रशासन की उदासीनता पर डीएम नवनीत सिंह चहल ने सोमवार को जमकर फटकार लगाई। डीएम की फटकार और नाराजगी के बाद अधिकारी सक्रिय हो गए और मिठाइयों की दुकानों पर छापेमारी कर जांच के लिए नमूने लिए ।
कलेक्ट्रेट में किसी ने सोमवार को डीएम नवनीत सिंह चहल के कार्यालय में एक डिब्बा बंद मिठाई का पैकेट दिया था। उसे किसी ने उनके पास पहुंचवा दिया। उसमें रखी मिठाईयों की हालत देख डीएम ने स्टेनो को बुलाकर मिठाई के संबंध में जानकारी ली और खाद्य औषधि प्रशासन के अधिकारियों को भी तलब कर लिया। औषधि विभाग के डिप्टी अभिहित अधिकारी चंद्रकांत को बुलाकर मिठाई को दिखाया और जांच के नाम पर खानापूर्ति नहीं करने की चेतावनी दी। डीएम कार्यालय से मिली फटकार और चेतावनी के बाद करीब तीन घंटे बाद औषधि विभाग के अधिकारी नगर स्थित कचहरी के पास एक प्रतिष्ठित मिष्ठान पर धमके तो आसपास के दुकानादारों में अफरा तफरी मच गई। संबंधित अधिकारियों ने उक्त दुकान में रखी मिठाईयों में तीन का सैंपल लेकर सीज कर दिया और जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया। जांच टीम में नेहा त्रिपाठी, रमेशचंद्र, ज्ञानप्रकाश पटेल, कुमार चित्रसेन शामिल थे।
विज्ञापन