फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   48 applications for farm pond scheme were received, 30 canceled

Chandauli News: खेत तालाब योजना के 48 आवेदन आए, 30 निरस्त

Fri, 27 Sep 2024 07:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 07:41 PM IST
विज्ञापन
48 applications for farm pond scheme were received, 30 canceled
चंदौली। खेत तालाब योजना के तहत 48 आवेदन आए हैं, जिनमें 30 निरस्त कर दिए गए हैं। कुल 18 आवेदनों को स्वीकृत मिली है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए जिले में पहली बार 50 तालाबों के निर्माण का लक्ष्य मिला है।
विज्ञापन


किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और जल संचयन के लिए खेत तालाब योजना के तहत इस बार कृषि विभाग को 50 तालाबों के निर्माण का लक्ष्य मिला है। इससे पहले 10 से 12 का ही लक्ष्य मिलता रहा है। योजना के तहत छह महीने में सामान्य श्रेणी के 48 आवेदन आए हैं। इनमें से 30 आवेदनों को निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन


योजना के तहत कृषि विभाग की वेबसाइट upagriculture.com पर आवेदन करने वाले किसानों को उनकी जमीन पर तालाब बनाने के लिए पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर 50 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। इससे किसानों तालाबों में मत्स्य पालन और सिंघाड़ा उत्पादन कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं। योजना के तहत 30 सामान्य श्रेणी के और 20 लघु तालाब का लक्ष्य मिला है। अभी सिर्फ सामान्य श्रेणी के आवेदन आए हैं। लघु तालाब एवं सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली के लिए एक भी आवेदन नहीं आया। एक तालाब के निर्माण में एक लाख पांच हजार रुपये की लागत आऐगी। इसमें 50 प्रतिशत अनुदान राशि दो किस्तों में डीबीटी के माध्यम से लाभार्थी के खाते में भेजी जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले किसानों की जमीन का सत्यापन कृषि विभाग के अधिकारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वित्तीय वर्ष में 50 तलाबों के निर्माण का लक्ष्य मिला है। इसके लिए 48 आवेदन आएं हैं। इनमें योजना की शर्तों और पात्रता के आधार पर 18 आवेदन स्वीकृत किए गए हैं जबकि 30 आवेदन सत्यापन के बाद निरस्त कर दिए गए हैं। - मनोज कुमार सिंह, जिला भूमि संरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed