फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   45 personnel were divided into eighty million

45 कर्मियों में बांटे आठ करोड़

Tue, 01 Mar 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Tue, 01 Mar 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
45 personnel were divided into eighty million
रेलकर्मी कभी सेवानिवृत्त नहीं होता। सेवानिवृत्ति के बाद भी वह रेलकर्मी ही कहा जाता है। चाहे वह अधिकारी हो अथवा कर्मचारी।
विज्ञापन



उक्त बातें मंडल रेल प्रबंधक विद्या भूषण ने समापक भुगतान समारोह के दौरान सोमवार को सेवानिवृत्त हुए रेल अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए व्यक्त कीं। इस दौरान उन्होंने सोमवार को सेवानिवृत्त हुए 45 कर्मचारियों और मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को चेक के माध्यम से आठ करोड़ चार लाख 46 हजार 538 रुपये का भुगतान किया गया।


मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि रेलकर्मियों की भविष्य निधि की यह कमाई उनकी जीवनभर की संचित पूंजी है। इसका उपयोग वे विकास कार्यों में करें।

 सेवा निवृत्त हुए रेलकर्मियों के स्वस्थ और समृद्ध जीवन की कामना करते हुए डीआरएम ने कहा कि रेल प्रशासन भविष्य में भी उनकी सेवा के लिए तत्पर रहेगा। 

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक मुुकेश मेहरोत्रा समेत मंडल के सभी शाखाधिकारी, काफी संख्या में रेलकर्मचारी, इसीआरकेयू, ओबीसी एसोसिएशन, एससी/एसटी एसोसिएशन के प्रतिनिधि रहे। संचालन सीनियर डीपीओ जय प्रकाश सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन मंडल कार्मिक अधिकारी अजित कुुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed