{"_id":"5ba7e538867a557ff47de66c","slug":"41537729848-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों से मिलेगा छुटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों से मिलेगा छुटकारा
Updated Mon, 24 Sep 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सकलडीहा। आगामी दिनों में हवा से सात गुनी हल्की नेचुरल गैस से वाहनों का संचालन आरंभ हो जाएगा। इसके साथ ही गेल कंपनी द्वारा बिछाई जा रही पाईप लाइन के विस्तार से लोगों को घरों में सीधे रसोई गैस की आपूर्ति भी की जाएगी। रविवार को कंपनी के चीफ मैनेजर सुहेल अकबर व एजेड खान ने तहसील सभागार में इस बात की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि शीघ्र ही रसोई गैस की डिलेवरी के लिए लोगों को बुकिंग की समस्या से निजात मिल जाएगी। इसके लिए गैस अथॉरिटी आफ इंडिया द्वारा पाइप लाइन का विस्तार किया जा रहा है। इसके पूरा होने पर गैस की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। इस गैस के प्रयोग से प्रदूषण जैसी समस्या से भी छुटकारा मिलेगा। यह गैस हवा से सात गुनी हल्की और एलपीजी गैस से ज्यादा सुरक्षित है। इससे उर्वरक कंपनियों, कल- कारखानों, पावर व स्टील प्लांटों को भी लाभ मिलेगा। बताया कि इसके अलावा सभी हाइवे पर सीएनजी पंप लगाए जाएंगे। यह पेट्रोल और डीजल से चलने वाली गाड़ियों की अपेक्षा बेहतर व सस्ता होगा।
विज्ञापन
किसानों को भी मिलेगा लाभ
कंपनी के अधिकारी सुहेल अकबर ने बताया कि पाइप लाइन के विस्तार के दौरान जिन किसानों की जमीन अधिग्रहित की जाएगी उन्हें सर्किल रेट से पांच गुना अधिक मुआवजा दिया जाएगा। इसके साथ दस प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क भी दिया जाएगा। किसानों को फसल का मुआवजा और मेडिकल सुविधा भी दी जायेगी।
विज्ञापन