फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   चेयरमैन ने पालिका कार्यालय का किया निरीक्षण

चेयरमैन ने पालिका कार्यालय का किया निरीक्षण

Sun, 23 Sep 2018 12:52 AM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
चेयरमैन ने पालिका कार्यालय का किया निरीक्षण

विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। नगर पालिका परिषद के चेयरमैन संतोष खरवार ने शनिवार को पालिका परिषद के सभी विभागों में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कर निर्धारण अधिकारी अतुल कुमार को कार्यालय का दरवाजा बंद कर अंदर बैठा पाए जाने पर कड़ी फटकार लगाई। इसके अलावा कार्यालय से गायब कर अधीक्षक रामआसरे सरोज पर कार्रवाई की बात कही।

चेयरमैन ने सबसे पहले जलकल व प्रकाश विभाग का निरीक्षण किया। अवर अभियंता सुधीर कुमार वर्मा को दुर्गा पूजा व दीपावली त्यौहार को देखते हुए नगर के सभी खंभों पर लगी लाइटों को व्यवस्थित करने का निर्देश दिया। जिन खंभों पर बल्ब नहीं हैं, उनपर तत्काल बल्ब लगाने को कहा। वहीं कर निर्धारण अधिकारी का दरवाजा अंदर से बंद देख आवाज देकर खुलवाया। चेतावनी दी कि कार्यावधि में कार्यालय का दरवाजा कदापि बंद न रखें। इसके अलावा कर अधीक्षक की कुर्सी खाली देख कार्रवाई के संकेत दिए। इसी तरह उन्होंने लेखा, टैक्स, सफाई, निर्माण, खाद्य व आपूर्ति, अधिष्ठान, डूडा आदि विभागों का भी निरीक्षण किया और सभी अधिकारियों को कागजातों को दुरुस्त व कार्यालय में सफाई रखने के निर्देश दिए। इस दौरान अशोक जायसवाल, भानू तिवारी, महेंद्र पटेल, वीरू रावत, मोहम्मद ईशा खां, भरत चौहान, स्नेहिल भारती, बृजेश गुप्ता, डब्बू यादव, अशोक सिद्धार्थ उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed