फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   40 percent traders left coal business in ten years

Chandauli News: दस वर्षों में 40 प्रतिशत व्यापारियों ने कोयले का कारोबार छोड़ा

Fri, 10 May 2024 04:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
40 percent traders left coal business in ten years
साप्ताहिक प्लान की खबर
विज्ञापन

------------------
पीडीडीयू नगर। चंदासी मंडी को एशिया की सबसे बड़ी कोयला मंडी कहा जाता है। पहले कोयले के कारोबार में काफी फायदा होता था। कभी यहां रोज तीन से चार हजार ट्रकों की लोडिंग-अनलोडिंग होती थी। अब एक हजार के करीब ट्रक लोड-अनलोड हो रहे हैं। सीबीआई और जीएसटी की लगातार कार्रवाई से विचलित होकर 40 प्रतिशत व्यापारियों ने इस कारोबार से किनारा कर लिया है। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के चंदासी क्षेत्र में स्थित कोल मंडी एशिया की सबसे बड़ी कोयला मंडी में शुमार है। 50 वर्ष से भी ज्यादा समय से संचालित इस मंडी में कभी पूर्वांचल के सभी माफिया धंधे में दबदबा बनाने को प्रयासरत थे। इसके पीछे का कारण कोयले के खरीद फरोख्त में होने वाली हेराफेरी में मोटी कमाई को माना जाता था। कोयले को काला हीरा कहा जाता था। दस साल पहले की बात करें तो चंदासी कोल मंडी में रोजाना तीन से चार हजार ट्रक लोड अनलोड होते थे। एक दिन का कारोबार 60 करोड़ से भी ज्यादा का होता था। हजारों की संख्या में लोग कोल व्यवसाय से जुड़े थे। लेकिन दस साल पहले और अब कि स्थिति में जमीन आसमान का अंतर है। आज कोयले के व्यवसाय से जुड़े 40 प्रतिशत लोग इसको छोड़ चुके हैं। जिससे ट्रकों की संख्या भी एक हजार तक पहुंच गई है। मंडी में सन्नाटा है। कोयला व्यवसाय में पहले जैसा मुनाफा नहीं रहा। इसका सबसे बड़ा कारण है, कोल मंडी में सीबीआई, जीएसटी और आयकर विभाग की लगातार कार्रवाई। पिछले पांच वर्षों में 50 से ज्यादा बार कोल मंडी में छापा मारा गया है। करोड़ों रुपये जुर्माना लगाने के साथ ही व्यवसायियों पर विधिक कार्रवाई भी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed