फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   34 found new corona infected, 34 became healthy

34 मिले नए कोरोना संक्रमित, 34 हुए स्वस्थ

Sun, 06 Feb 2022 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
34 found new corona infected, 34 became healthy
पीडीडीयू नगर। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या स्थिर बनी हुई है। शनिवार को 34 नए संक्रमित मिले हैं जबकि 34 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। इस तरह सक्रिय मरीजों की संख्या 155 पर स्थिर बनी रही। इसकी पुष्टि डीएम संजीव सिंह ने की है।
विज्ञापन

शनिवार को मिले कोरोना रिपोर्ट में 27 महिला, छह पुरुष और एक बालिका में संक्रमण की पुष्टि हुई। ये सभी लोकल ट्रैवलिंग या अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं। संक्रमितों में एक बरहनी, एक चहनियां, दो चंदौली ग्रामीण और एक नगरीय, पांच धानापुर, छह नियामताबाद, चार पीडीडीयू नगर और 13 शहाबंज विकास खंड के रहवासी हैं। एक गौतमबुद्ध नगर का रहवासी है। इनके संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की कांटैक्ट ट्रेसिंग कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। दूसरी तरफ शनिवार को 34 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। जिले में कोरोना की जांच के लिए कुल 1359 नमूने संग्रहित किए गए। इस तरह जिले में संकमितों की संख्या बढ़कर 17748 हो गई। इनमें एक्टिव केस की संख्या 155 है जबकि अब तक 17222 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed