फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   32 bed SNCU to be built from 94 lakhs

जिला संयुक्त चिकित्सालय में 94 लाख से बनेगा 32 बेड का एसएनसीयू

Sun, 13 Feb 2022 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 11:17 PM IST
विज्ञापन
32 bed SNCU to be built from 94 lakhs
शिकारगंज। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जिला संयुक्त चिकित्सालय, चकिया में 94 लाख 46 हजार की लागत से 32 बेड के एसएनसीयू (सिक न्यूटल केयर यूनिट) का निर्माण होगा। इससे नवजात बच्चों का बेहतर इलाज होगा। प्रशासन ने इसके लिए जमीन चिह्नित कर ली है। कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश आवास विकास के अधिकारियों ने मौका मुआयना कर लिया है।
विज्ञापन

शिकारगंज, चकिया जैसे पिछड़े क्षेत्र के नवजात बच्चों को बेहतर इलाज देने की के लिए चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय को मिली जमीन पर 32 बेड का सिक न्यूटल केयर यूनिट बनाने की कार्य योजना को शासन से मंजूरी मिल गई है। हाल ही में एसडीएम प्रेम प्रकाश मीणा ने जिला संयुक्त चिकित्सालय से सटी आबकारी विभाग की खाली जमीन जिला संयुक्त चिकित्सालय को दी है। इसी भूमि पर एसएनसीयू बनाने का प्रस्ताव है। जिला संयुक्त चिकित्सालय के क्वालिटी मैनेजर डॉ. दिलशाद अली के अनुसार एसएनसीयू बनाने के लिए 94 लाख 46 हजार की कार्य योजना प्रस्तावित की गई थी, जिसे शासन ने मंजरी दे दी है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

एसएनसीयू बनने से नवजात शिशुओं को अच्छा इलाज मिलेगा। शासन से करीब 94 लाख की योजना को स्वीकृति मिल गई है। इसके लिए जमीन भी चिह्नित किया जा चुकी है। - डॉ. अजय सिंह गौतम, सीएमएस, जिला संयुक्त चिकित्सालय, चकिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed